फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faridpur toll access point closed; entrepreneurs outraged by NHAI's stance.

Bareilly News: फरीदपुर टोल का कट बंद, एनएचएआई के रवैये से उद्यमी आक्रोशित

Sun, 14 Jun 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Faridpur toll access point closed; entrepreneurs outraged by NHAI's stance.
बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित फरीदपुर टोल प्लाजा के पास सर्विस कट बिना पूर्व सूचना बंद करने पर उद्यमियों ने आपत्ति जताई है। संगठन ने बंद कट खुलवाने या टोल शुल्क से राहत की मांग की है।
विज्ञापन

फरीदपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह के मुताबिक, फरीदपुर टोल प्लाजा और ग्राम बहादुरपुर के बीच करीब 100 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। स्थानीय उद्योगों, किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए पहले टोल प्लाजा के पास एक सर्विस कट छोड़ा गया था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

लिहाजा, सिर्फ टोल पार करने के लिए शुल्क चुकाना पड़ रहा है। इससे लागत बढ़ रही है। कट बंद होने से कई वाहन चालक रॉन्ग साइड चलने को मजबूर हैं। दुर्घटना की आशंका भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अब स्थानीय लोगों को आठ-दस किमी की अतिरिक्त दूरी तय करने से ईंधन और समय दोनों की बर्बादी हो रही है। फरीदपुर औद्योगिक संगठन ने प्रशासन से सर्विस कट को खुलवाने के लिए एनएचएआई और टोल प्रबंधन को निर्देश देने की मांग की है।


तीन हजार का पास बनाकर बंद किया है टोल
चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल के मुताबिक, पूर्व में भी टोल पास बनते थे पर नियमित आवाजाही वालों को अलग सुविधा थी। तीन हजार रुपये के पास से साल में दो सौ यात्राओं का नियम लागू होने पर इसे बंद कर दिया। मार्केटिंग टीम की कई बार आवाजाही होती है। इससे पास माह भर भी नहीं चलता। इसका खर्च भी उद्यमी उठाते हैं। उद्यमियों के मुताबिक अगर कट नहीं खोल रहे तो टोल शुल्क से राहत मिलनी चाहिए। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शासन स्तर तक भी मामला ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed