फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faridpur Municipality accused of misusing funds by constructing outside its limits

Bareilly News: फरीदपुर नगर पालिका पर सीमा से बाहर निर्माण कर रुपये दुरुपयोग का आरोप

Sat, 23 May 2026 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Faridpur Municipality accused of misusing funds by constructing outside its limits
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद फरीदपुर पर अपनी भौगोलिक सीमा से बाहर विकास कार्य कराने का आरोप लगा है। अधिवक्ता सम्राट चौधरी ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव से शिकायत की है। उनका कहना है कि इससे सरकारी धनराशि का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता चौधरी ने पत्र भेजकर बताया कि पालिका अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग कर रही है। राज्य वित्त और 15वें वित्त की विशेष अनुदान धनराशि से नियम विरुद्ध कार्य कराए जा रहे हैं। 19 मार्च को जारी निविदा सूचना में पांच प्रस्तावित निर्माण सुखदेवपुर गांव में दर्शाए गए हैं। यह गांव पालिका की सीमा में सम्मिलित नहीं है। गजट अधिसूचना सीमा विस्तार 2021 के अनुसार भी सुखदेवपुर पालिका क्षेत्र से बाहर है। आरोप है कि पालिका अधिकारी समस्त तथ्यों की अनदेखी कर रहे हैं। अधिवक्ता ने तत्काल कार्रवाई, कार्यों को रुकवाने और जांच की मांग की है। सरकारी धनराशि की रिकवरी की भी मांग की।
विज्ञापन


सुखदेवपुर खतौनी अभिलेखों में दर्ज है। फरीदपुर नगर पालिका में इसका समावेश नहीं है। पालिका प्रशासन कुछ आबादी को अपनी मानता है, लेकिन गजट में इसका साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र के बाहर के काम कराया जा रहा है या कराना प्रस्तावित है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। - पुनीत कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed