फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farhat to take legal action on photo as wife with Wasim

बरेली : वसीम के साथ बतौर पत्नी फोटो पर कानूनी कार्रवाई करेंगी फरहत, बताया साजिश

Mon, 13 Dec 2021 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 05:41 AM IST
सार

यूट्यूब चैनल चलाई जा रही खबरों को बताया बदनाम करने की साजिश।घर में कैद पत्नी को मुक्त कराने पहुंची थीं लखनऊ, वसीम से हुई थी रार।
 

विज्ञापन
Farhat to take legal action on photo as wife with Wasim
Farhat Naqvi

विस्तार

धर्म बदलकर जितेंद्र नारायण त्यागी बने वसीम रिजवी के संबंध में यूट्यूब पर चलाई गई एक खबर के टाइटल पोस्टर पर बतौर उनकी पत्नी अपना फोटो दिखाए जाने पर मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने कड़ी आपत्ति जताई है। फरहत ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के धर्म परिवर्तन कर जितेंद्र नारायण त्यागी बन जाने के बाद तमाम चैनलों पर उनकी खबरें चलाई जा रही हैं। यूट्यूब पर चल रही ऐसी ही कई खबरों के टाइटल पोस्टर पर फरहत नकवी को वसीम की पत्नी की तौर पर दिखाया गया है। एक पोस्टर पर फरहत की फोटो के नीचे मुस्लिम पत्नी और वसीम के फोटो के नीचे हिंदू पति लिखा गया है।
विज्ञापन


फरहत का कहना है कि यूट्यूब पर जो चल रहा है, उसके पीछे उन्हें बदनाम करने की बड़ी साजिश लग रही है। न सिर्फ उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है बल्कि उन्हें मानसिक यातना भी पहुंचाई गई है। उन्होंने फिलहाल किसी पर आरोप लगाने से इनकार करते हुए कहा कि हो सकता है कि ये उन लोगों की साजिश हो जो उनका काम पसंद नहीं करते। वह समाज की महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ रही हैं, जिसे तमाम लोग पसंद नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरहत ने कहा कि इससे पहले भी उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की जा चुकी है। अब वह चैनल के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगी। फिलहाल उन्होंने इस संबंध में आईबी से ऑनलाइन शिकायत की है। सोमवार को एसएसपी से मिलेंगी। बता दें कि फरहत तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ती रही हैं। दो साल पहले जब वसीम उर्फ जितेंद्र नारायण ने अपनी पत्नी को घर में कैद कर दिया था, तब फरहत उन्हें मुक्त कराने के लिए वसीम के घर लखनऊ पहुंची थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed