फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farhat Naqvi threatened to enter his house and shoot him

Bareilly News: फरहत नकवी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी

Sun, 26 Jan 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farhat Naqvi threatened to enter his house and shoot him
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष ने किला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। तलाक पीड़िताओं की लड़ाई लड़ने वाली मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी गई। फरहत की शिकायत पर धमकी देने वाले व्यापारी के खिलाफ किला थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है।
आगा गेट गढ़ैया निवासी फरहत नकवी के मुताबिक किला पर कपड़े की दुकान लगाने वाला राशिद तीन दिन पहले उनकी गली में आया और पड़ोसी लड़कों से उनके बारे में जानकारी की। वह कहने लगा कि फरहत खुद को भाजपा नेता समझती है। वह इस्लाम से खारिज महिला है, इसलिए उसको घर में घुसकर गोली मारूंगा। राशिद ने लड़कों से कहा कि वह पहले भी जेल काट चुका है। उस पर पहले से चार मुकदमे चल रहे हैं। एकाध और मुकदमे से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

फरहत ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले राशिद के बेटे ने उनकी गली में आकर लड़कों से मारपीट कर दी थी। तब उन्होंने उसे डांट दिया था। इसी वजह से राशिद बदला लेने के उद्देश्य से आया था। गनीमत रही कि उस वक्त वह घर के अंदर थीं और परिजनों ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। किला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरहत ने जताया अनहोनी का खतरा
फरहत ने पुलिस को बताया कि उनके साथ पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। वह घर में अकेली रहती हैं। इन दिनों उनकी गली में अनजान लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। एक युवक उनके घर की वीडियोग्राफी कर रहा था। इसलिए उन्हें डर सता रहा है कि उनके और उनकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed