Bareilly: फरहत ने कहा- मुस्लिम महिलाएं बोलती रहेंगी शुक्रिया मोदी भाईजान; सपा सांसद के बयान पर भड़कीं
भाजपा के शुक्रिया मोदी भाईजान अभियान को लेकर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बयान दिया था। इस पर बरेली की फरहत नकवी ने उन्हें आड़े हाथों लिया। कहा कि सपा सांसद बयानबाजी कर दूसरे आजम खां बन रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं शुक्रिया मोदी भाईजान बोलती रहेंगी।
फरहत ने कहा कि सपा सांसद बयानबाजी करके दूसरे आजम खां बन रहे हैं। ऐसे ही बड़बोलेपन के कारण ही आज आजम खां सजा भुगत रहे हैं। उन्होंने भी केवल मुसलमानों के वोट पर सियासत की, उनका भला नहीं किया। जबकि भाजपा ने मुस्लिमों का साथ दिया है। संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं गांव-गांव व घर-घर जाकर शुक्रिया मोदी भाईजान का नारा लगाएंगी।
सपा नेता ने दिया था ये बयान
बता दें कि पिछले दिनों शुक्रिया मोदी भाईजान कार्यक्रम को लेकर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि इस देश के अंदर मुसलमान बहुत दुखी है। मुझे नहीं लगता कि वे भाजपा के झांसे में आएंगे।
उन्होंने यह भी कहा था कि हम अपनी मुस्लिम बहनों को भी समझाएंगे कि इनके बहकावे में न आएं। इससे पहले भी मुजफ्फरनगर में रैंप पर बुर्कानशीन लड़कियों के कैटवॉक पर सपा सांसद ने बयानबाजी की थी। इसका भी फरहत नकवी ने विरोध किया था।