Bareilly News: मशहूर शायर वसीम बरेलवी सड़क हादसे में घायल, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
प्रो. वसीम बरेलवी बहरीन में मुशायरे में शिरकत करने गए थे। रविवार को वे फ्लाइट से दिल्ली आए। कार बुक कराकर बरेली लौट रहे थे, तभी हापुड़ में कार को डंपर ने टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहरीन में मुशायरे के बाद रविवार को दिल्ली से बरेली लौटते वक्त मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी की कार हापुड़ में डंपर से टकरा गई। हादसे में वसीम बरेलवी घायल हो गए। उनको दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका ऑपरेशन किया गया। घायल दूसरे शायर अकील नोमानी व अन्य की हालत अब बेहतर है।
बाएं हाथ में लगी गंभीर चोट
मीरगंज निवासी शायर अकील नोमानी ने अमर उजाला को बताया कि प्रो. वसीम बरेलवी और वह बहरीन में मुशायरे में शिरकत करने गए थे। रविवार को वे फ्लाइट से दिल्ली आए। कार बुक कर वहां से बरेली लौट रहे थे। शाम चार बजे हापुड़ से गुजरते समय अचानक एक डंपर स्टार्ट होकर साइड से सड़क पर आ गया। कार का अगला हिस्सा उसमें घुस गया और उन लोगों को जोर का झटका लगा। बताया कि वसीम बरेलवी के बाएं हाथ में काफी चोट आई। गनर और ड्राइवर एअरबैग खुलने से बच गए।
चिकित्सकों ने किया ऑपरेशन
स्थानीय लोग उन्हें हापुड़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से निजी अस्पताल ले जाया गया। प्रो. वसीम बरेलवी के कई परिचित भी मौके पर पहुंच गए। वे उन्हें दिल्ली ले गए। एक्सरे के मुताबिक उनके बाएं हाथ में दो जगह फ्रैक्चर हुए हैं। रविवार को दिल्ली में ही उनका ऑपरेशन किया गया। अकील ने बताया कि वह खुद घर पर आराम कर रहे हैं।