फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family members of the accused jeweller, who fled with pledged jewellery, were cornered.

Bareilly News: गिरवीं जेवरात लेकर भागे आरोपी सराफ के परिजनों को घेरा

Tue, 14 Jul 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 14 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Family members of the accused jeweller, who fled with pledged jewellery, were cornered.
पुलिस गिरफ्त में फर्जी आईएएस, फोटो स्रोत पुलिस
फरीदपुर। दो साल पहले करोड़ों रुपये का गिरवी रखा सोना-चांदी लेकर भागे हुए आरोपी सराफ के परिजन सोमवार को गांव पहुंचे। इसपर सैकड़ों पीड़ित ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपी की मां और बहनोई को घेर लिया। गुस्साई भीड़ को देखकर स्थिति बिगड़ती गई। सूचना पर गई डायल 112 की टीम ने परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, फरीदपुर क्षेत्र के मझौआ हेतराम गांव में सराफ युवक कई वर्षों से गिरवी गांठें का काम करता था। ग्रामीणों का आरोप है कि वह दो साल पहले गांव के लोगों की ओर से उसके पास गिरवी रखे गए सोने-चांदी के कई आभूषण लेकर भाग गया था, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। सोमवार दोपहर बाद जब उसकी की मां और बहनोई गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के परिजनों को घेर लिया। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। सराफ आयुष वर्मा पर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उसके बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed