{"_id":"698b8c3b3cc4db8dbb0f4a7d","slug":"family-members-created-ruckus-outside-the-police-station-over-the-death-of-toll-worker-demanding-compensation-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4198-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टोल कर्मी की मौत पर परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टोल कर्मी की मौत पर परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा, मुआवजे की मांग
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को ट्रक की टक्कर की टोल कर्मी परमानंद गंगवार की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए थाने के बाहर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने परिजनों को दुर्घटना बीमा का क्लेम मिलने तक टोल कंपनी के मैनेजर को प्रतिमाह 15,000 रुपये देने के लिए राजी किया। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में परमानंद का अंतिम संस्कार किया।
पुलिस के मुताबिक, परमानंद के परिजन ग्रामीणों के साथ टोल पर पहुंचे। वहां टोल के अधिकारियों परमानंद के ठेकेदार होने का हवाला देकर मुआवजा देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों समेत थाना जाकर हंगामा किया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह के समझाने से मामला शांत नहीं हुआ तो एसडीएम आलोक कुमार और सीओ शिवम आशुतोष सिंह मौके पर गए। भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।
अधिकारियों ने टोल कंपनी एआरसी लाइट के मैनेजर दीपक कुमार को बुलाकर परमानंद को दुर्घटना बीमा नहीं मिलने तक, 15,000 रुपये प्रतिमाह की सहयोग राशि देने पर सहमत किया। परमानंद के अंतिम संस्कार और दसवां संस्कार के लिए भी धनराशि दिलवाई गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शाम को अंतिम संस्कार किया गया। संवाद