फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   family members created a ruckus After death of the youth in Lakhimpur Kheri

युवक की मौत से आक्रोश: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस पर पथराव, पीलीभीत-बस्ती हाइवे जाम; देखें वीडियो

Fri, 23 May 2025 05:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 May 2025 05:43 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीलीभीत-बस्ती हाइवे जामकर दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।

विज्ञापन
family members created a ruckus After death of the youth in Lakhimpur Kheri
पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में गुरुवार की दोपहर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो परिजनों ने पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर जाम लगा दिया। हाइवे जाम होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एक सिपाही का सिर फूट गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। घटनाक्रम का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस सिपाही को मामूली चोटें आने की बात कह रही है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, खीरी थाना क्षेत्र के गांव लोनियनपुरवा निवासी विशंभर के बेटे अवधराम (28) बुधवार को गांव के बाहर स्थित जिंद बाबा स्थान से करीब दौ सौ मीटर की दूरी संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर जख्म थे। परिवार वाले उसे सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अवधराम को लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार वाले रुपये न होने पर उसे घर ले आए और रुपये का इंतजाम कर लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया सूचना खीरी पुलिस को दी गई थी, लेकिन तीन दिन में पुलिस हमलावरों को तलाश नहीं कर पाई। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अशोगापुर के पास शव को सड़क पर रखकर जाम कर लगा दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी न कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान अराजक तत्वों ने पथराव किया। इससे सिपाही का सिर फूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस हल्का बल प्रयोग करने के बाद परिजनों ने शव को रास्ते से हटाया, जिसके बाद जाम खुल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed