फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women pelted stones on police team while arrest the accused in shahjahanpur

शाहजहांपुर में पुलिस पर हमला: महिलाओं ने किया पथराव, दरोगा-सिपाही को दांतों से काटा; आरोपी छुड़ाया

Mon, 24 Jul 2023 05:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 05:11 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में गैर जमानती वारंट के आधार पर अवैध शराब बनाने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं ने आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया। हमले में दरोगा और सिपाही घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Women pelted stones on police team while arrest the accused in shahjahanpur
हमलावरों ने पुलिस से आरोपी को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में गैर जमानती वारंट के आधार पर अवैध शराब बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर रोशन सिंह को पकड़ने गई पुलिस टीम पर घर की महिलाओं और पुरुषों ने हमलाकर आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया। महिलाओं ने एक दरोगा और सिपाही को दांतों से काट कर घायल कर दिया। दरोगा ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


खुटार थाने से दरोगा रामायण सिंह, महिला सिपाही अंतिमा सिंह, रामनरेश और हेड कांस्टेबल जुबैर बेग को लेकर गैर जमानती वारंट के आधार पर गांव मैनिया निवासी रोशन सिंह को पकड़ने गए। रोशन सिंह को वर्ष 2021 में अवैध शराब बनाते हुए शराब और उपकरणों सहित पकड़ा गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। रोशन सिंह के कोर्ट नहीं जाने पर उसका गैर जमानंती वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली बवाल: 'उस्मान बोला था- इन लोगों को जान से मार डालो', कांवड़ियों की तहरीर में आरोप; 150 लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया 

पुलिस ने रोशन सिंह को पकड़ा तो उसने शोर मचाकर परिजनों को बुला लिया। रोशन सिंह की पत्नी परमजीत कौर उर्फ प्रेमा, पुत्री रमनदीप कौर और जीत सिंह की पुत्री कुलविंदर कौर, जसविंदर कौर, कश्मीर सिंह की पत्नी परमजीत कौर, भगवान सिंह सहित आठ से दस लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर रोशन सिंह को छुड़ा लिया।

रमनदीप कौर ने दरोगा रामायण सिंह और परमजीत कौर ने जुबैर बेग को दांतों से काट कर घायल कर दिया। दरोगा की ओर से आरोपियों के खिलाफ सात क्रिमिनल ला अमेडमेंट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश... पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!

 

पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने दबिश देकर भगवान सिंह, परमजीत कौर, गुरविंदर कौर, जसविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी किशोरी को भी पकड़ा गया है, उसे किशोर न्यायालय भेजा गया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है। कोर्ट से सभी को जेल भेज दिया गया है।

एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम से हाथापाई कर रोशन सिंह को छुड़ाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed