{"_id":"684f307b922eb8db1209741c","slug":"fake-teams-conducting-raids-in-the-name-of-vigilance-allegations-of-extortion-bareilly-news-c-4-lko1064-663128-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विजिलेंस के नाम पर छापा मार रहीं फर्जी टीमें, उगाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विजिलेंस के नाम पर छापा मार रहीं फर्जी टीमें, उगाही का आरोप
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम और विजिलेंस की टीमों की कार्रवाई के बीच कई फर्जी टीमें भी छापा मार रही हैं। विद्युत निगम के ही कुछ संविदा कर्मचारियों ने अपनी टीमें बना ली हैं। ये भी क्षेत्र में छापा मार रही हैं। रविवार को भी कई इलाकों में इस तरह के मामले सामने आए। इस बीच सुभाषनगर के करगैना में शनिवार को चोरी की बिजली से चल रहा वाटर प्लांट पकड़ा गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने का संज्ञान लेते हुए मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की है।
बिजली चोरी के इस मामले में एक अधिवक्ता की ओर से शिकायत की गई थी। बताया जाता है कि विजिलेंस कार्यालय में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर और विद्युत निगम के मानव संसाधन विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी छापा मार कार्रवाई कर रहे हैं। रविवार को कार्रवाई के दौरान इनमें से एक कर्मचारी के फोटो वायरल हो गए। रविवार को भी सुभाषनगर इलाके में एक चर्तुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी ने फर्जी टीम के साथ छापा मारा।
विद्युत निगम के कर्मचारियों में चर्चा है कि इनमें से एक संविदा कर्मचारी दिन में काला कोट पहनकर कचहरी में घूमता है और सुबह-शाम फर्जी टीम के साथ छापा मारकर वसूली करता है। इसी तरह से विजिलेंस का कंप्यूटर ऑपरेटर भी फर्जी टीम चला रहा है। अधिवक्ता खालिद जिलानी की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। संवाद
विज्ञापन
--
इस तरह की कुछ शिकायतें मिलीं हैं। जांच कराई जा रही है। विद्युत निगम के कुछ संविदा कर्मचारियों की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है। - मीनाक्षी शर्मा, सीओ विजिलेंस