{"_id":"67520db328e5ae9d620f2e94","slug":"fake-santosh-tandon-arrested-some-other-accused-also-in-custody-bareilly-news-c-4-lko1064-535573-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी संतोष टंडन पकड़ा, कुछ और आरोपी भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी संतोष टंडन पकड़ा, कुछ और आरोपी भी हिरासत में
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत के राइस मिलर से संबंधित जमीन धोखाधड़ी के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने अब फर्जी संतोष टंडन को हिरासत में ले लिया है। कुछ और आरोपी भी पकड़े गए हैं, जिन्होंने चौंकाने वाली जानकारी दी हैं। पुलिस आजकल में खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज सकती है।
महीनेभर पहले इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी इलाके की एक बेशकीमती जमीन के स्वामित्व का मामला सामने आया था। इस जमीन का पीलीभीत निवासी राइस मिल मालिक अर्पित अग्रवाल व उसके साथियों ने संतोष टंडन नाम के शख्स से बैनामा कराने का दावा किया था। जबकि एक अस्पताल के निदेशक चरन कमलजीत सिंह का दावा था कि संतोष टंडन की 2003 में मौत हो चुकी है। टंडन से इस जमीन का बैनामा जीवित रहते उनके पिता ने कराया था।
बाद में संतोष टंडन की बेटी प्रियंका टंडन को अधिकारियों के सामने पेश किया गया। उसने भी पिता की कई साल पहले मौत का दावा कर उनका मृत्यु प्रमाणपत्र पेश किया। अब पुलिस ने फर्जी संतोष टंडन को पकड़ लिया है जो खुद के असली संतोष टंडन होने का झूठ प्रचारित कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि फर्जी संतोष टंडन का असली नाम राजू पंडित है। पुलिस उसे सामने लाकर चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर कुछ और आरोपी भी पकड़े गए हैं। इस मामले में प्रियंका टंडन ने इज्जतनगर थाने में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद राइस मिल मालिक अर्पित अग्रवाल ने भी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
वर्जन
संतोष टंडन से जुड़े मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। संदेह के आधार पर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। कुछ नए नाम सामने आ रहे हैं। जल्दी ही मामले में खुलासा कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी