फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake Paramedical Institute broken dream of hundreds of students in Bareilly

फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट: सैकड़ों छात्र-छात्राओं का टूटा सपना, प्रशासन से फीस वापस कराने की मांग

Fri, 14 Apr 2023 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 04:32 PM IST
सार

पीलीभीत बाईपास पर इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नाम से फर्जी कॉलेज का संचालन हो रहा था। गुरुवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छापा मारा तो खुलासा हुआ। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे।  

विज्ञापन
Fake Paramedical Institute broken dream of hundreds of students in Bareilly
कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट का खुलासा होने के बाद हजारों रुपये फीस जमा कर पढ़ाई कर रहे करीब तीन सौ विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की उम्मीद भी टूट गई। पैरामेडिकल की पढ़ाई के बाद कैंपस प्लेसमेंट का झांसा भी दिया जा रहा था। नर्सिंग, फार्मासिस्ट, तकनीशियन अन्य से रोजगार की संभावनाएं धराशायी हो गई हैं। विद्यार्थियों ने संबंधित संचालक से उनकी जमा हुई फीस वापस कराने की मांग की है।

विज्ञापन


पीलीभीत बाईपास पर इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नाम से फर्जी कॉलेज का संचालन हो रहा था। गुरुवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छापा मारा। जांच में फर्जी इंस्टीट्यूट का भंडाफोड़ हुआ। शुक्रवार को इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया। उनका मांग है कि उन्हें किसी दूसरे कॉलेज में एडमीशन दिलाया जाए या फिर फीस वापस कराई जाए। 
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक इंस्टीट्यूट की मान्यता नहीं थी। ऐसे में जो विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे, अब उन्हें शासन की ओर से कहीं शिफ्ट नहीं किया जा सकता। उनके द्वारा जमा की रकम की वापसी भी अब कोर्ट के जरिये ही हो सकेगी। अभिभावकों को भी पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिलाना चाहिए था। उनकी जारा सी चूक से विद्यार्थियों का साल बर्बाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम में लगाया था डॉक्टर, तो झांसे में आ गए

पुलिस के मुताबिक फर्जी कॉलेज संचालक आरोपी विनोद यादव और जगदीश चंद्रा ने अपने नाम के आगे डॉक्टर लगा रखा था। लिहाजा, जो विद्यार्थी प्रवेश के लिए संपर्क करते वे झांसे में आते गए। विद्यार्थियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर विनोद ने फर्जी अकाउंट बना लिए हैं। 

पेड प्रमोशन के जरिये फॉलोवर्स जोड़ रखे हैं। कॉलेज की वेबसाइट भी फर्जी है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने पूछताछ शुरू की तो किसी दलाल को कॉल कर एडमिट कार्ड आदि जारी कराने की बात करता था। दो दिन पहले कॉलेज में प्रदर्शन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed