फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake mutation in land records of local bodies, investigation ordered

Bareilly News: निकायों की जमीन के अभिलेखों में फर्जी नामांतरण, जांच के आदेश

Thu, 18 Sep 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fake mutation in land records of local bodies, investigation ordered
नगर पालिका व पंचायतों की सुरक्षित होंगी जमीनें
विज्ञापन

बरेली। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे तो हैं ही, साथ ही खबर है कि कई जमीनों के अभिलेखों में हेरफेर कर फर्जी तरीके से अन्य लोगों के नाम से नामांतरण भी हो गए हैं। फिलहाल, मंगलवार को इस संबंध में डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम को निकायों की भूमियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और फर्जी तरीके से नामांतरण के मामलों के विरुद्ध अभियान चलाने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 15 दिन में एसडीएम से निकायों की भूमियों के अभिलेखों में नामांतरण के संबंध में जांच रिपोर्ट भी मांगी है।

डीएम अविनाश सिंह ने एसडीएम से कहा है कि कलक्ट्रेट में जनता दर्शन में नगर पालिकाओं एवं पंचायतों में तालाब, ईंट भट्ठा व अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने और अभिलेखों में फर्जी तरीके से नामांतरण या नाम दर्ज करा लेने संंबंधी शिकायतें आ रही हैं। जबकि, निकायों की जमीनों को सुरक्षित रखना सर्वोच्च प्राथमिकता में है। निकाय एवं राजस्व अभिलेखों में फर्जी तरीके से नामांतरण एवं नाम दर्ज होने संबंधी मामलों में भी अभियान चलाकर जांच करें। साथ ही उन्होंने ईओ को भी आदेश दिए हैं कि एसडीएम से संपर्क कर संपत्ति रजिस्टर एवं खतौनी से मिलान कराकर रिपोर्ट तहसील में प्रस्तुत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed