फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake inspector arrested in Bareilly sent to jail

UP: बरेली में गिरफ्तार फर्जी दरोगा के खुले कई राज, खाकी वर्दी पहन दिखाता था रौब, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 28 May 2025 07:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 07:12 PM IST
सार

बरेली में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर वीजा बनवाने के बहाने लाखों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को जेल भेज दिया गया। मंगलवार को पुलिस ने फरीदपुर से उसे गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Fake inspector arrested in Bareilly sent to jail
आरोपी जितेंद्र सिंह खैरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में गिरफ्तार जितेंद्र सिंह खैरा की असलियत जानकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। आरोपी विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। खुद को दरोगा बताकर लोगों को जेल भेजने की धमकी देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी जितेंद्र सिंह खैरा करीब 24 लोगों को विदेश भेज चुका है। उसने करीब सात लोगों से विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी यूरोप भेजने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से सात लाख व कनाडा भेजने पर आठ लाख रुपये लेता था। आरोपी के पास से पुलिस की टोपी, नेम प्लेट, एक कार, पुलिस का फर्जी आई कार्ड और यूक्रेन की नागरिकता का प्रमाणपत्र भी बरामद हुआ है। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर फुलवा द्वारकेश शुगर फैक्टरी के समीप निक्का ढाबा निवासी जितेंद्र सिंह खैरा को पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। आरोपी हूटर व पुलिस की लाइट लगी कार से जा रहा था। आरोपी लोगों को विदेश भिजवाने के नाम पर ठगी करता था। लोगों को जब उसकी हकीकत पता चलती थी तो वह रुपये मांगते थे। जिस पर वह दरोगा होने का रौब दिखाकर उन्हें धमका देता था। वह व्हाट्सएप डीपी पर दरोगा की वर्दी में फोटो लगाता रहता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बेटी ने लकवाग्रस्त पिता के सामने दी जान, वह चारपाई से न उठ सके... न बोल पाए, सदमे में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई लोगों से 20 लाख रुपये ठगे 
लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्रंट नंबर तीन निवासी दलबीर सिंह ने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जितेंद्र सिंह खैरा ने पिछले वर्ष जुलाई में उन्हें व कई अन्य लोगों को जर्मनी भेजने के नाम पर लगभग 15 से 20 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने तमाम लोगों के प्रमाणपत्र भी अपने पास रख लिए। वह पीड़ितों के प्रमाणपत्र और रुपये वापस नहीं दे रहा था। आरोपी विदेश जाने का फर्जी वीजा देता था। उसके पास एक सफेद रंग की कार है, जिस पर पुलिस की लाइट व हूटर लगा रखा है। पीड़ित दलबीर सिंह से आरोपी ने 3.54 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से लिए। रुपये वापस मांगने पर फर्जी दरोगा ने जेल भेजने की धमकी दी। 

छात्रा से बोला था- जेल भिजवा दूंगा
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर निवासी छात्रा प्राची सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नकटिया में कमरा लेकर रहती हैं और बरेली के एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। जितेंद्र ने प्राची सिंह को विदेश भिजवाने के लिए उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए। होटल मनी के लिए उसने 51 सौ रुपये ठग लिए। छात्रा ने उससे जर्मनी जाने का वीजा दिलाने की बात कही थी। हालांकि जितेंद्र ने उसे लग्जमबर्ग का फर्जी वीजा देकर आठ लाख रुपये मांगे। छात्रा ने जब उससे अपने प्रमाणपत्र मांगे तो उसे भी जेल भिजवाने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed