{"_id":"5f52873e8ebc3e5334012b1b","slug":"fake-currency-bareilly-news-bly4186795154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास कॉलोनी से अब बरामद किए बोरे में भरे नकली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास कॉलोनी से अब बरामद किए बोरे में भरे नकली नोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दिल्ली पुलिस ने तीन दिन पहले पकड़े गए दो आढ़ती दोस्तों से पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की निशानादेही पर शहर की आवास विकास कॉलोनी के एक मकान से शनिवार रात बोरे में भरे नकली नोटों की एक और खेप बरामद की। इसके बाद रुपये और आरोपी को लेकर पुलिस दिल्ली लौट गई। इस मामले में स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
दिल्ली की स्पेशल सेल ने तीन दिन पूर्व थाना जहानाबाद इलाके में छापा मारकर ग्राम परेवावैश्य के आढ़ती मोहम्मद अजीम और गांव का ही रहने वाला उसका दोस्त अकील अहमद से 1.20 लाख रुपये बरामद किए थे। उनकी पूछताछ के बाद शुक्रवार को बरेली के बहेड़ी से अकील दर्जी नाम के एक युवक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। उसी को साथ लेकर दिल्ली पुलिस शनिवार को यहां पहुंची और आवास विकास कॉलोनी में स्थित उसके मकान के पड़ोस में एक बुजुर्ग महिला के घर से छापा मारा। वहां नकली नोटों से भरा एक बोरा और नोट छापने के लिए रखे कागज व प्रिंटर बरामद किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अकील दर्जी पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है। वह परेवा वैश्य में एक क्लीनिक चलाता है और आवास विकास कॉलोनी में मकान बना रखा है। लॉकडाउन के बाद से पूरा परिवार परेवा में ही रह रहा था। तभी इन तीनों लोगों के आपस में मुलाकात होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बोरे में कितनी कीमत के नकली नोट थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। नकली नोट बरामद करने के बाद दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर लौट गई।