फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake cheque scam in electricity corporation cashier suspended in Bareilly

Bareilly News: बिजली निगम में फर्जी चेक घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कैशियर निलंबित

Mon, 21 Apr 2025 10:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 10:02 AM IST
सार

बरेली में फर्जी चेक घोटाला मामले में कैशियर को निलंबित कर दिया गया। घोटाले में संलिप्त बाकी कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
Fake cheque scam in electricity corporation cashier suspended in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AdobeStock

विस्तार

बिजली निगम में बड़े पैमाने पर फर्जी चेक घोटाला सामने आया है। घोटाले में बिजली निगम के कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक कैशियर दिनेश गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, बाकी लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। शाहजहांपुर रोड स्थित विद्युत वितरण खंड के इज्जतनगर उपकेंद्र से पोषित उपभोक्ताओं ने बिल भुगतान के लिए चेक का प्रयोग किया था। 

विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने शाहजहांपुर रोड स्थित विद्युत वितरण खंड के बजाय नगरीय वितरण खंड द्वितीय बरेली में चेक जमा कर रसीद कटा ली। जब यह चेक बैंक में बाउंस हुए तो बड़ा घोटाला सामने आया। पता लगा कि उपभोक्ताओं की जगह खाताधारक अनहर हुसैन, हिमांशु रंजन, ज्ञानेश्वरी देवी याग्निक, लव कुमार गौतम, कार्तिक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अमित शर्मा के चेक का प्रयोग थर्ड पार्टी चेक के रूप में किया गया। 
विज्ञापन


कैशियर माहिल अली, प्रवीण पांडेय, प्रेम सिंह, राहुल गुप्ता, अरविंद कुमार व ममता के माध्यम से फर्जी चेक के जरिये अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल वर्टिकल-2 के काउंटर से इनकी रसीदें कटाई गईं। जालसाजों के गिरोह ने चुनिंदा खाताधारक के चेक को अलग-अलग उपभोक्ताओं के नाम से बार-बार जारी   किया और निगम को राजस्व क्षति पहुंचाने की कोशिश की। कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed