फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fair for recruitment of contract drivers in roadways from today

Bareilly News: रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए मेला आज से

Mon, 02 Dec 2024 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Fair for recruitment of contract drivers in roadways from today
बरेली। रोडवेज में संविदा पर 200 चालकों की भर्ती के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से सेटेलाइट बस अड्डे के पास क्षेत्रीय कार्यशाला परिसर में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के लिए संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। रोडवेज संविदा चालकों को 1.89 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करेगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी और 5000 किमी बस चलाने पर संविदा चालक को तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पीएफ, यात्रा पास, रात्रि भत्ता और 7.5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा। इसके लिए योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। आवेदक की लंबाई पांच फुट तीन इंच से कम नहीं होनी चाहिए। उसके पास कम से कम दो साल पुराना ड्राइविंग लाइसेंस हो और आयु 23 साल छह माह से लेकर 45 साल के बीच हो। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि मौके पर ही चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed