{"_id":"687c042b7eb960ffaf01e445","slug":"failed-students-were-not-given-admission-allegation-on-the-principal-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2023-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनुत्तीर्ण छात्रों को नहीं दिया दाखिला, प्रधानाचार्य पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनुत्तीर्ण छात्रों को नहीं दिया दाखिला, प्रधानाचार्य पर आरोप
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 12वीं में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को दोबारा प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि जब वे दोबारा दाखिले के लिए कॉलेज पहुंचे तो वहां प्रधानाचार्य ने उन्हें फटकारते हुए स्कूल से बाहर निकाल दिया। डॉ. बीआर आंबेडकर भ्रष्टाचार निवारण मिशन के पदाधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतीपत्र दिया। मामले में एडीएम प्रशासन ने नायब तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं।
छात्रों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से बहुत कमजोर परिवारों से हैं। निजी स्कूलों में पढ़ाई कर पाना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानाचार्य से दाखिले की विनती की तो उन्हें अभद्र भाषा में जवाब दिया गया। उनका आरोप है कि प्रधानाचार्य ने कहा कि वे नहीं माने तो उनका रिकार्ड बना दिया जाएगा, जिससे उनका कहीं दाखिला नहीं होगा।
डॉ. बीआर आंबेडकर भ्रष्टाचार निवारण मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन कुमार और उपाध्यक्ष संजय सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि इसकी जांच नायब तहसीलदार करेंगे। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद