फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Factory worker, distressed by domestic strife, commits suicide

Bareilly News: घरेलू कलह से परेशान फैक्टरी कर्मचारी ने की आत्महत्या

Fri, 16 Oct 2026 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Factory worker, distressed by domestic strife, commits suicide
सीबीगंज (बरेली)। सप्ताह भर पहले आत्महत्या की कोशिश करने वाले फैक्टरी कर्मी विशाल शर्मा की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना सिरौली के व्योधन खुर्द निवासी विशाल शर्मा (28) अपनी पत्नी सोनम और दो बच्चों के साथ लेबर कॉलोनी में अपने फूफा अशोक शर्मा के यहां रहते थे। वह परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को दोपहर एक बजे विशाल की पत्नी से कहासुनी हुई। इससे नाराज होकर विशाल कमरे में गए और बेल्ट से छत के कुंडे में फंदा डालकर आत्महत्या की कोशिश की। बेल्ट टूट जाने से वह नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल की पत्नी तब रसोई में खाना बना रही थीं, उन्होंने आवाज सुनी और कमरे में जाकर देखा। विशाल के फुफेरे भाई अरविंद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस विशाल को गंभीर हालत में कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय ले गई। वहां हालत गंभीर होने पर उन्बें बरेली के एक निजी अस्पताल में लाया गया था।

बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान विशाल शर्मा की मौत हो गई। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या से जुड़ा है। फिलहाल किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed