फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Factionalism: Advocates torn apart within a month of bar elections

गुटबाजी : बार चुनाव के एक माह के अंदर दो फाड़ हो गए अधिवक्ता

Sun, 08 Feb 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Factionalism: Advocates torn apart within a month of bar elections
एडवोकेट बार एसोसिएशन नाम से नया संगठन पंजीकृत, 500 सदस्य भी जुड़े
विज्ञापन

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव के एक माह के अंदर ही वकील दो फाड़ हो गए हैं। एक गुट ने एडवोकेट बार एसोसिएशन नाम से नया संगठन पंजीकृत कराने और 24 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित करने के बाद सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी का दावा है कि 500 से ज्यादा अधिवक्ता एडवोकेट बार एसोसिएशन की सदस्यता ले चुके हैं।
बरेली बार में गुटबाजी लंबे समय से चल रही है। पिछले साल तत्कालीन सचिव बीपी ध्यानी के खिलाफ एक गुट ने कई दिन तक धरना दिया था। ध्यानी के आकस्मिक निधन के बाद उप चुनाव में दीपक पांडेय सचिव चुने गए थे। कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म होने के बाद छह जनवरी को द्विवार्षिक चुनाव में मनोज कुमार हरित को फिर से अध्यक्ष और दीपक पांडेय को सचिव चुन लिया गया। हरित के मुकाबले चुनाव लड़ रहे पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी को शिकस्त मिली थी। इधर, दीपक पांडेय भी मामूली अंतर से चुनाव जीत सके। दूसरे स्थान पर गौरव सिंह राठौर रहे थे।
विज्ञापन

नए पंजीकृत एडवोकेट बार एसोसिएशन में अनिल द्विवेदी अध्यक्ष और गौरव सिंह राठौर सचिव हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अनिष्ठ उपाध्यक्ष अचल सक्सेना और कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को बनाया गया है। अनिल द्विवेदी ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा अधिवक्ताओं को जोड़कर एसोसिएशन को यूपी बार काउंसिल से संबद्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
यूपी बार काउंसिल से संबद्ध नहीं कोई गुट
बरेली बार एसोसिएशन की स्थापना 1892 में की गई थी, लेकिन अब तक बरेली बार को यूपी बार काउंसिल से संबद्ध नहीं कराया गया है। पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि वह एडवोकेट बार एसोसिएशन के लिए यूपी बार काउंसिल से संबद्ध कराएंगे। इसके बाद बरेली के अधिवक्ताओं को कई सुविधाएं मिलने लगेंगी। इस संबंध में बात करने पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने बताया कि किसी नए संगठन के पंजीकरण के संबंध में उनको जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बरेली बार एसोसिएशन में चार हजार से ज्यादा सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed