{"_id":"5f6cf25e8ebc3edafc47211a","slug":"facebook-bareilly-news-bly421027494","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर जान देने की धमकी देते ही सिपाही को मिल गई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर जान देने की धमकी देते ही सिपाही को मिल गई छुट्टी
विज्ञापन
facebook
लखीमपुर खीरी। छुट्टी न मिलने पर एक सिपाही ने फेसबुक अकाउंट पर धमकी भरी पोस्ट डाली। जिसमें उसने कहा कि उसे छुट्टी नहीं मिल रही है, जी करता है कि वह सुसाइड कर ले। पोस्ट से अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसकी छुट्टी स्वीकृत कर दी गई।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही भूप किशोर अवस्थी सदर विधायक योगेश वर्मा का गनर है। घर पर पत्नी और दो माह की बेटी है। सिपाही ने पोस्ट किया कि बेटी बीमार है। घर पर उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। छुट्टी पर जाने के लिए अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन छुट्टी नहीं मिली। अब कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है, जी करता है अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ले।
पोस्ट की जानकारी पर अफसरों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सिपाही से बात की, उसे समझाया बुझाया। प्रभारी एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही को दस दिन की छुट्टी दी गयी है। वह छुट्टी पर घर चला गया। सिपाही अपनी घरेलू समस्याओं को लेकर परेशान था तभी उसने ऐसा किया। सिपाही की छुट्टी लंबित नहीं थी, उसने 26 सितंबर से छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन किया था।