फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Face challenges with alertness and courage

Bareilly News: सजगता और साहस से करें चुनौतियों का सामना

Thu, 12 Feb 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Face challenges with alertness and courage
पुलिस ने छात्राओं को दिया चुनौती से निपटने का मंत्र, सतर्क रहने की दी नसीहत
विज्ञापन

बरेली। बदलते परिवेश में बेटियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, जिसका सामना केवल सजगता और साहस से किया जा सकता है। इसी महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को चौकी चौराहा स्थित महिला पुलिस थाने में अमर उजाला की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैक्रेट हार्ट स्कूल की 50 छात्राओं ने भाग लिया, जहां उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और आत्मरक्षा के मनोवैज्ञानिक पहलुओं से रूबरू कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान सब इंस्पेक्टर पुष्पांजलि सिसोदिया ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। कहा कि आज की बच्चियों में इतनी समझ होना अनिवार्य है कि वे सामने वाले व्यक्ति की मंशा और उसकी नजरों के पीछे छिपे इरादों को समय रहते भांप सकें। उन्होंने छात्राओं को सतर्क रहने की नसीहत देते हुए कहा कि बदलते समय के साथ युवतियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा ताकि वे समझ सकें कि कोई उन्हें किस तरह छूने या परेशान करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि पुलिस समाज की दुश्मन नहीं बल्कि संकट की साथी है। जब भी कोई व्यक्ति किसी मुसीबत में फंसता है, तो उसका पहला भरोसा पुलिस पर ही होता है, इसलिए छात्राओं को पुलिस से डरने के बजाय उन्हें अपना मित्र समझना चाहिए। वहीं, महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने छात्राओं के मन से भय निकालते हुए उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया। बताया कि अक्सर युवतियां लोक-लाज या डर के कारण अपनी शिकायतें दर्ज नहीं करातीं, लेकिन पुलिस उनकी हर समस्या और शिकायत को पूरी तरह गोपनीय रखकर समाधान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी पहचान उजागर किए बिना पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करती है। इसके साथ ही, छात्राओं के सामान्य ज्ञान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रतिदिन अखबार पढ़ने की भी सलाह दी, ताकि वे अपने आसपास के माहौल से वाकिफ रह सकें। इस दौरान प्राचार्य उर्मिला वाजपेई, डॉ. निधि श्रीवास्तव, सुष्मिता मिश्रा, दिशा, निर्मला सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed