फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eye testing machine found faulty, pharmacist could not give information about medicines

Bareilly News: नेत्र जांच की मशीन मिली खराब, दवाओं की जानकारी नहीं दे सके फार्मासिस्ट

Sat, 27 Dec 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Eye testing machine found faulty, pharmacist could not give information about medicines
बरेली। स्वास्थ्य सेवा का हाल जानने के लिए शुक्रवार को शासन से आई टीम का सामना अव्यवस्थाओं से हुआ। जिला अस्पताल परिसर में गंदगी थी। इलाज के लिए मरीजों की कतार थी, पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। 300 बेड अस्पताल में फार्मासिस्ट दवा की जानकारी नहीं दे सके। नेत्र जांच प्रभावित रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को लखनऊ मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. जीपी गुप्ता टीम के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण करने सुबह सवा आठ बजे पहुंचे। ओपीडी के कई कक्ष खाली थे लेकिन पर्चा लेकर कई मरीज ओपीडी में कक्ष के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन

गैरहाजिर डॉक्टरों की जानकारी दर्ज कर वह इमरजेंसी पहुंचे। भर्ती मरीजों की जानकारी के लिए रजिस्टर को देखा। उन्होंने पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, बच्चा वार्ड, फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर, पोषण पुनर्वास केंद्र सहित अन्य विभागों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों से बातचीत करने के साथ ही मरीजों से भी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। करीब दो घंटे सघन निरीक्षण के बाद वह महिला अस्पताल पहुंचे। यहां भी पर्चा काउंटर और ओपीडी में महिला मरीजों की कतार लगी मिली।

दोनों ओपीडी में जूनियर डाॅक्टर मरीजों को परामर्श दे रही थीं। लेबर रूम में डाॅक्टर, स्टाफ गर्भवती को भर्ती करता मिला। व्यवस्था संतोषजनक रही। यहां एमएस डॉ. एलके सक्सेना, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित दिनकर व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed