{"_id":"670876850a7e5839280e9a0c","slug":"extortion-in-the-name-of-making-aadhaar-card-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103108-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आधार कार्ड बनवाने के नाम पर उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आधार कार्ड बनवाने के नाम पर उगाही
विज्ञापन
नवाबगंज। आधार कार्ड बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक लैपटाप, मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, जहां पूछताछ जारी है।
थाना नवाबगंज के गांव समुहा में एक जनसेवा केंद्र पर कुछ लोग आधार कार्ड बनाने और उसको अपडेट करने के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहे थे। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जन सुविधा केंद्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस को आरोपियों के पास से संदिग्ध दस्तावेज और फिंगर प्रिंट्स के उपकरण बरामद किए।
एक कार्ड के वसूलते थे चार से पांच सौ रुपये
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी एक आधार कार्ड बनाने के नाम पर चार सौ रुपये से पांच सौ रुपये तक की अवैध वसूली कर रहे थे। यह खेल कई दिनों से जारी था। आरोपियों ने बताया कि उनका उत्तराखंड में आधार कार्ड बनाने की आईडी है। पहली बार ग्रामीणों के कहने पर गांव पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पहला आरोपी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा, जबकि दूसरा आरोपी सितारगंज, उधम सिंह नगर से बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों से आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिली है। आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- राजकुमार शर्मा, कोतवाल