{"_id":"67ec573b1ebd0d650a02ee16","slug":"expressed-gratitude-to-cm-for-releasing-the-pending-payment-of-ayushman-bareilly-news-c-4-lko1064-610591-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आयुष्मान के लंबित भुगतान जारी कराने पर सीएम का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आयुष्मान के लंबित भुगतान जारी कराने पर सीएम का जताया आभार
विज्ञापन
बरेली। आयुष्मान योजना से इलाज के लिए निजी अस्पतालों के अटके करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये भुगतान की प्रक्रिया शुरू कराने पर मंगलवार को भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्हें नवंबर में प्रस्तावित आईएमए कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया।
अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने बताया कि विकास भवन सभागार में मुलाकात के दौरान निजी अस्पतालों के पंजीकरण की अवधि पांच वर्ष तक बढ़ाने की घोषणा पर भी आभार जताया। चिकित्सा क्षेत्र में सुशासन, स्थिरता की उम्मीद जताई। 300 बेड अस्पताल को पीपीपी मॉडल या मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर संचालन पर चर्चा हुई। आईएमए और राज्य सरकार को संयुक्त रूप से संचालन की जिम्मेदारी का प्रस्ताव भी रखा।
सौंपे ज्ञापन में 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों के पैकेज की दर दोगुना करने, साल भर से लंबे आयुष्मान के भुगतान जल्द कराने, चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने, एडिशनल डिग्री रजिस्ट्रेशन न होने से रुके डॉक्टरों के भुगतान को बहाल कराने की मांग की। प्रतिनिधि में डॉ. रतनपाल सिंह, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. विमल भारद्वाज डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. परमेंद्र माहेश्वरी शामिल रहे। ब्यूरो