{"_id":"69f4f2375d0d58241d00075b","slug":"expressed-displeasure-over-the-death-of-a-pilgrim-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-4-bly1053-875670-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिहार के मौलाना की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मारपीट और लूट का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिहार के मौलाना की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मारपीट और लूट का आरोप, जांच की मांग
Sat, 02 May 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:04 AM IST
सार
बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन यात्रा के दौरान संदिग्ध मृत्यु पर बरेलवी उलमा ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की जांच और परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेलवी उलमा ने बिहार के किशनगंज जिले के ब्लॉक ठाकुरगंज की ग्राम पंचायत भोगडाबर निवासी मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जमात रजा मुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान हसन खान ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच करवाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर विरोध दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौलाना तौसीफ रजा उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शिरकत करने के बाद 26 अप्रैल को ट्रेन से अपने घर जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनके साथ मारपीट व लूटपाट की गई। इसकी सूचना उन्होंने स्वयं फोन कॉल पर अपनी पत्नी को दी थी। इसके बाद उनका नंबर बंद हो गया था। बाद में उनका शव बरेली कैंट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। बरेलवी उलमा ने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए ट्रेनों में अल्पसंख्यक यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी मामले की जांच और परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
आरएसी ने भेजी आर्थिक मदद
ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने मौलाना तौसीफ मजहरी की पत्नी को ऑनलाइन आर्थिक मदद भेजी है। उन्होंने मौलाना तौसीफ के परिजनों से फोन कॉल पर बात कर हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया है। कहा कि बहुत जल्द आरएसी का प्रतिनिधिमंडल मौलाना तौसीफ के परिजनों से मुलाकात करेगा। उन्होंने बताया कि मौलाना तौसीफ रजा ने बरेली शरीफ आकर मदरसा मज़हर-ए-इस्लाम से तालीम हासिल की थी। मौलाना ने कहा कि हत्या की आशंका को सिरे से नकारने के बजाय मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन