{"_id":"672943477dd8ec131607aff4","slug":"explosive-material-kept-in-the-house-caught-the-accused-dodged-and-ran-away-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101567-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मकान में रखी विस्फोटक सामग्री पकड़ी, आरोपी चकमा देकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मकान में रखी विस्फोटक सामग्री पकड़ी, आरोपी चकमा देकर भागा
विज्ञापन
आंवला। पुलिस ने कसूमरा गांव स्थित एक मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला है। पुलिस ने सामग्री को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पिछले महीने थाना सिरौली के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव स्थित एक मकान में पटाखा निर्माण की सामग्री रखी है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी आमिर मौके से भाग निकला। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस ने मौके पर छत पर सूख रहा 12 किलों काले रंग का विस्फोटक पदार्थ व सात किलो पटाखे बरामद किए हैं।
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और टीमें गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही हैं। संवाद