{"_id":"6adbcebab39292ee6b0d02fe","slug":"explosion-in-house-due-to-gas-leak-woman-sustains-burns-referred-to-delhi-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6907-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैस रिसाव से मकान में धमाका, महिला झुलसी, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैस रिसाव से मकान में धमाका, महिला झुलसी, दिल्ली रेफर
विज्ञापन
शाही। कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा में शुक्रवार सुबह गैस रिसाव के कारण धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर चाय बना रही महिला गंभीर हालत में झुलस गई।
इस बीच मोहल्ले में अफरा-तफरी रही। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए डॉक्टर ने बरेली से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।
कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी उमेश चंद्र शर्मा के मकान में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे यह घटना हुई। बताया गया कि घटना के समय उमेश चंद्र शर्मा के मझले बेटे अमित शर्मा की पत्नी राधा शर्मा रसोई में चाय बना रही थीं। धमाके के बाद गर्म चाय उनके ऊपर पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद बड़े बेटे सुमित शर्मा और उनकी पत्नी नीरज शर्मा दौड़कर पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह उनके कपड़ों में लगी आग बुझाई।
इसके बाद उन्हें तत्काल बरेली के अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया।
लोगों के अनुसार, आवाज इतनी तेज थी कि आसपास करीब 100 मीटर तक के लोगों ने इसे सुना। मकान की छत की कड़ी टूटकर नीचे गिर गई। सोफा सेट पूरी तरह टूट गया। पांच कमरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए और कई कमरों के दरवाजे उखड़कर गिर गए।
विज्ञापन
जीने का दरवाजा भी काफी दूर जाकर गिरा। घटना के समय मकान में परिवार के सदस्यों और बच्चों समेत किराये पर रहने वाले लोग भी मौजूद थे। फिलहाल, सभी ठीक है।
जांच के दौरान खुला मिला गैस स्टोव का रेगुलेटर : सीओ अजय कुमार ने बताया धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।
घटनास्थल पर गैस स्टोव का रेगुलेटर खुला हुआ मिला है। गैस का रिसाव होने से आग लगने के बाद पाइप फटने की बात कही जा रही है। मामले में सभी तथ्यों की जांच-पड़ताल की जा रही है।