फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Experts fail strategy ahead of tigress

बाघिन की चालाकी के आगे विशेषज्ञों की रणनीति नाकाम

Mon, 29 Jun 2020 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Experts fail strategy ahead of tigress
रबर फैक्टरी में घूम रही बाघिन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चार दिन की कोशिशों के बावजूद एक भी बार दिखी तक नहीं, वन विभाग के अफसर भी हैरत में
विज्ञापन

सिर्फ एक बार कैमरे में झलक दिखी मगर विशेषज्ञों को नहीं लगी भनक

बरेली। रबर फैक्टरी के जंगल में बाघिन ने एक बार फिर अपना मूवमेंट बदल दिया है। दो दिन पहले कोयला प्लांट के पास उसके पगमार्क मिलने के बाद विशेषज्ञों ने वहां उसे ट्रैंक्युलाइज करने का इंतजाम किया था मगर बाघिन की चालाकी के आगे यह योजना भी नाकाम हो गई। जिन दो पड्डों को तालाब किनारे बांधा गया था, बाघिन उनका शिकार करने नहीं पहुंची। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक कोयला प्लांट में रेलवे इंजन के पास लगे सेंसर कैमरे की फुटेज में रात एक बजे बाघिन की एक झलक दिखी लेकिन बाघिन के वहां आने और चले जाने की विशेषज्ञों को भनक तक नहीं लग पाई।
बाघिन को ट्रैंक्युलाइज करने आए विशेषज्ञों ने बताया कि तालाब के पास दो पड्डे बांधे गए थे मगर उन पर हमला करना तो दूर बाघिन उनके आसपास तक नहीं पहुंची। इससे जाहिर है कि वह लगातार खतरा भांप रही है और बचाव की कोशिशों में जुटी हुई है। अब उसने अपना मूवमेंट कोयला प्लांट की ओर कर लिया है। शनिवार को कोयला प्लांट के पास जहां बाघिन के पगमार्क मिले थे, उससे कुछ दूर रेलवे इंजन के पास लगे सेंसर कैमरे में उसकी फुटेज रात करीब एक बजे देखी गई। बाघिन की इस चालाकी से अफसर भी हैरत में हैं। हालांकि उनका दावा है कि बाघिन के सभी मूवमेंट ट्रेस किए जा रहे हैं, जल्द ही उसे ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

अगर अब लौटी तो पकड़ी जाएगी

डीएफओ भरतलाल के मुताबिक बाघिन को उसी की चाल में फंसाकर जल्द पकड़ा जा सकता है। बाघिन के मूवमेंट बदलने से साफ है कि वह फिर कोयला प्लांट से पहले की तरह लौटकर रेस्क्यू क्षेत्र में जरूर आएगी। इस बार यहां आने के बाद वह भाग नहीं सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं अभियान पर पानी न फेर दे बारिश

फतेहगंज पश्चिमी। जल्द ही बारिश शुरू होने वाली है इसे देखते हुए अफसर परेशान हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर बारिश शुरू हो गई तो बाघिन को पकड़ना लगभग नामुमकिन हो जाएगा क्योंकि बारिश के मौसम में फैक्टरी की घनी झाड़ी में रह रहे तमाम और जीव-जन्तु भी खतरा बन सकते हैं। झाड़ी भी भीगकर बड़ी हो जाएंगी। ऐसी स्थिति में बाघिन को बेहोश करके पकड़ना मुश्किल होगा। बाघिन हमला भी कर सकती है।

बाघिन लगातार जगह बदल रही है जिसकी वजह से उसे रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है। उम्मीद है कि एक बार फिर बाघिन वापस पुरानी जगह पर आएगी तभी रेस्क्यू किया जाएगा। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि उसकी लोकेशन अब कहां है। - ललित वर्मा, मुख्य वन संरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed