{"_id":"58c1b0cc4f1c1bda32dc46de","slug":"experience-of-rail-travel-share-get-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रा का अनुभव साझा करें, पाएं इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रा का अनुभव साझा करें, पाएं इनाम
बरेली।
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना चाहता है। रेल प्रशासन ने इसके लिए यात्रियों से वर्तमान यात्रा के अनुभव साझा करने का अनुरोध किया है। प्रतियोगिता 30 जून, 2017 तक चलेगी।
रेलवे के उच्च पदस्थ अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए ‘रेल यात्रा वृतान्त पुरस्कार’ योजना शुरू की गई है, जिसमें यात्रियों को अपने अनुभव एक लेख के माध्यम से रेलवे के साथ साझा करने होंगे। रेल यात्रा वृतान्त हिंदी में 300 शब्दों में और दो प्रतियों में होना चाहिए। प्रतियों पर प्रतिभागी का नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय अथवा निवास का पता, मातृभाषा, फोन नंबर और ई-मेल अवश्य लिखा होना चाहिए। इसके अलावा प्रतिभागी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह भारतीय है और उसका यात्रा वृतांत मौलिक है। साथ ही पूर्व में केंद्र या राज्य सरकार की किसी योजना में पुरस्कृत नहीं किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक योजना में प्रथम तीन वृतांतों के विजेताओं को क्रमश: चार हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये नकद के अलावा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने प्रतिभागियों से अपना वृतान्त 30 जून, 2017 से पहले निदेशक, राजभाषा, कमरा संख्या-544, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), रेल भवन रायसीना, नई दिल्ली-110001 के पते पर भेजने को कहा है।