{"_id":"643f01001f1a128cb7094f66","slug":"expect-some-respite-from-the-heat-today-bareilly-news-c-4-bly1005-130372-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्मी से आज हल्की राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्मी से आज हल्की राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
बरेली। सप्ताह भर से तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े सह रहे शहरवासियों को अब हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ हावी होने पर पहाड़ी हवा के साथ बादलों के प्रवेश के आसार जताए है। अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, तेज बारिश हो सकती है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से चल रही गर्म हवाओं से तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज हो रहा था। करीब सात दिन बाद अब फिर हवा की दिशा बदलने से पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के आसार है। रिकॉर्ड के मुताबिक बुधवार दिन में तेज धूप रहेगी पर हल्के बादल भी मंडराएंगे। अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवाओं के साथ घने बादल छाने पर निम्न वायुदाब बना तो हल्की, तेज बारिश हो सकती है। करीब तीन दिनों तक शहरवासियों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.3 डिग्री और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति पांच किमी प्रति घंटे और नमी 36 फीसदी दर्ज की गई।
--
अधिकतम : 40.3
न्यूनतम : 20.9
पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। हल्के बादल मंडरा सकते हैं।
सूर्योदय : 5:45 बजे
सूर्यास्त : 6:39 बजे