फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Exit exam "medical student came against

‘एग्जिट एग्जाम’ के खिलाफ उतरे मेडिकल छात्र 

Thu, 02 Feb 2017 01:09 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 02 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
'Exit exam "medical student came against
'Exit exam "medical student came against - फोटो : बरेली, अमर उजाला
भावी डॉक्टरों के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। अब मेडिकल की पढ़ाई के बाद सीधे रजिस्ट्रेशन कराकर प्रैक्टिस शुरू करने के बजाए नेशनल एग्जिट एग्जाम पास करने का प्रस्ताव सराकर लाई है। जो यह एग्जाम पास नहीं करेगा वह प्रैक्टिस नहीं कर सकता? केंद्र सरकार के इस कदम से नाराज डॉक्टराें और मेडिकल स्टूडेंट ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नारा दिया कि ‘हमें पढ़ने दो’। 
विज्ञापन

आईएमए सभागार में एसआरएमएस मेडिकल इंस्टीट्यूट, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज और राजश्री मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों मेडिकल छात्र इकट्ठा हुए। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल ने छात्राें से कहा कि आखिर कब तक और कितनी परीक्षा छात्र देंगे। सरकार के इस फैसले के खिलाफ आईएमए छात्रों के साथ है। संयोजक डॉ. रवीश अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय को न तो शिक्षाविद् संभाल रहे हैं और न ही डॉक्टर। ऐसे में पढ़ाई वाले छात्रों के ऊपर इस तरह के फैसले थोपे नहीं जा सकते हैं। डॉ. विनोद पागरानी बोले, कि अगर डॉक्टराें की परीक्षा होगी तो नेताओं की भी परीक्षा होनी चाहिए। डॉ. रवि मेहरा और डॉ. राजेश अग्रवाल ने कहा कि पांच साल बाद डिग्री मिलती है, डिग्री पर सवाल उठना मेडिकल कॉलेजों पर सवाल उठने के बराबर है। छात्राें में भी जबरदस्त गुस्सा दिखा। उन्होंने हूटिंग करके और सरकार के विरोध में नारे लगाकर नाराजगी दिखाई। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र अरुण कुमार, रितिक गुप्ता, इकरा खालिद, इशिता तायल, फाउद, नेहा, अकांक्षा, प्रगति, अश्विनी, चकित चौहान, शिवम, अभिषेक व इनायत उल्ला ने कहा कि हमारे देश में नेताआें के लिए कोई नियम कानून नहीं है जबकि डॉक्टराें के लिए परीक्षा पर परीक्षा है। हम चैन से पढ़ना चाहते हैं, इसलिए ऐसे फैसले से हमारा हौसला न तोड़ा जाए। आचार संहिता के चलते डॉक्टराें ने आईएमए में ही प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर सचिव डॉ. राजेश कक्कड़, डॉ. अनूप आर्या, डॉ. सोंधी व अन्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


तैयारी करने वाले छात्र भी परेशान 
कई कोचिंग संचालकाें के साथ छात्र प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। कोचिंग संचालक मो. कलीमुद्दीन ने बताया कि सीबीएसई के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि छात्र पूर्व में तीन बार एआईपीएमटी नीट में सम्मिलित हो चुके हैं वह अब परीक्षा के योग्य नहीं रहेंगे। इससे छात्रों में गुस्सा है। इस मौके पर फहीम, नाजिम, धीरज गुर्जर, बिलाल खान, निदा हसीन व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed