{"_id":"6748d6c87126636023002a47","slug":"existence-of-ponds-in-the-city-is-in-danger-action-is-taken-only-on-paper-bareilly-news-c-4-bly1039-530573-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर में तालाबों का अस्तित्व खतरे में, कार्रवाई सिर्फ कागजों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर में तालाबों का अस्तित्व खतरे में, कार्रवाई सिर्फ कागजों में
विज्ञापन
नगर में तालाब पर कब्जा। संवाद
नवाबगंज। नगर में तालाबों का अस्तित्व खतरे में है। जगह-जगह अतिक्रमणकारियों ने तालाबों पर अतिक्रमण कर लिया है। इनको हटाने के लिए दशकों से कागजी कार्रवाई तो खूब हुई, लेकिन मौके स्थल पर जाकर देखा जाए तो तीन तालाबों के 50 प्रतिशत हिस्से पर कब्जे मिलेंगे। अगर इन पर ऐसे ही कागजी कार्रवाई होती रही तो आगे आने वाले समय में इन तालाबों का नामोनिशान मिट जाएगा।
नगर के मोहल्ला गांधी टोला ,याकूबपुर और मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी में एक तालाब है, जिस पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। तालाबों को पाटकर उसमें अवैध मकानों का निर्माण कराया जा रहा है। राजनीतिक संरक्षण के चलते इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि पाटे गए तालाबों को दोबारा खुदवाने के आदेश दिए गए हैं। सरकार ने भले ही तालाब और पोखरों के स्वरूप को बरकरार रखने का आदेश दिया हो, लेकिन यहां यह आदेश हवा-हवाई ही साबित हो रहे हैं।
कब-कब क्या कार्रवाई हुई
तत्कालीन एडीएम ई एके उपाध्याय ने नगर के तालाबों से अवैध कब्जे हटवाने और पाटे गए तालाबों को दोबारा खुदवाने के निर्देश नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को दिए थे। नगरपालिका प्रशासन की शिकायत पर तत्कालीन एसडीएम रजनीश राय के आदेश पर तत्कालीन तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में जेसीबी से नगर के बिजौरिया मार्ग पर स्थित नाले पर हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त करा दिया गया था, लेकिन तालाबों से कोई भी अवैध कब्जा नही हटाया गया।
विज्ञापन
अनदेखी से यहां 100 मकान बनकर हुए खड़े
अब नगर के बीचों बीच स्थित तालाब पर दबंगों ने कब्जा कर इसे महंगे दामों में बेचकर निर्माण कराना शुरू कर दिया है। नगरवासी बताते हैं कि यह तालाब एक हेक्टेयर से अधिक में बना हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे कब्जा बढ़ता गया। अब मोहल्ले के 100 से अधिक मकान इस तालाब पर बने खड़े हैं। यदि प्रशासन ने शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो नगर के बचे शेष तालाबों पर भी कब्जे हो जाएंगे।
--
तालाबों पर कब्जे की शिकायत मिली है। पालिका ने तालाब की साफ सफाई कराई है। साथ ही राजस्व टीम की पैमाइश कराने के बाद अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रियंका मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
--
तालाब और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत प्रशासन को मिल रही है। राजस्व टीम लगातार भूमि की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवा रही है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तालाब और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को हटवाया जाएगा।
-- अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम नवाबगंज
संवाद