फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Executive member elected unopposed for the sixth consecutive time

Bareilly News: लगातार छठीं बार निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी सदस्य

Tue, 20 Jun 2023 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Executive member elected unopposed for the sixth consecutive time
बरेली। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। सोमवार की सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, मगर थोड़ी ही देर बाद सदस्यों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया है। इसमें भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य चुने गए। यह लगातार छठवीं बार हुआ है, जब कार्यकारिणी का चुनाव नहीं हुआ और सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन

महापौर उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की ओर से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि सपा की ओर से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पार्षदों की संख्या बल के हिसाब से भाजपा का पलड़ा भारी रहा। भाजपा के पास 51 तो सपा के पास 13 पार्षद हैं।
विज्ञापन

वार्ड 2 से भाजपा की गरिमा अग्रवाल, 7 से सौरभ कुमार, 14 से सीता पटेल, 27 से मीरा देवी, 44 से नीरज गुप्त, 46 से रामपाल गंगवार, 50 से अरेंद्र अरोरा, 56 से सागर मौर्या, 58 से गरिमा अग्रवाल, 64 से सर्वेश रस्तोगी और वार्ड 74 से सपा के सलीम पटवारी और वार्ड 30 से सपा के ही अलीम सुल्तानी को निर्विरोध सदस्य घोषित कर दिया गया। महापौर ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि छठीं बार ऐसा हुआ है कि जब कार्यकारिणी का चुनाव लगातार निर्विरोध हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्दलीयों पार्षदों ने नहीं किया नामांकन
नामांकन करने कोई निर्दलीय पार्षद आगे नहीं आया। ऐसे में भाजपा ने आसानी से निर्विरोध चुनाव करा लिया। सपा ने दावा किया था कि मजबूती से चुनाव लड़ेंगे, मगर सुबह से कोई गहमा-गहमी दिखाई नहीं दी, न ही सपा की ओर से कोई बड़ा नेता वहां पहुंचा। चर्चा रही कि चुनाव तो सिर्फ बहाना है, सब कुछ पहले से तय है और चुनाव निर्विरोध ही होगा। पिछले कार्यकाल में भाजपा के पास संख्याबल कम था, फिर भी निर्विरोध चुनाव होता रहा है। इस बार तो संख्याबल भी अधिक है।

---------
फोटो
कार्यकारिणी सदस्यों का सपा ने किया स्वागत
बरेली। निर्विरोध चुने गए सदस्यों अलीम खां सुल्तानी और सलीम पटवारी का सपा की ओर से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने दोनों सदस्यों को फूल माला पहनाईं। इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, गौरव सक्सेना, आरिफ कुरैशी, इकबाल, रविंद्र यादव, असलम खान, शिवप्रताप यादव, दिनेश सिंह द्रोण, हैदर अली मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed