{"_id":"6af7671f4fe8cf5c450a4eae","slug":"exceptional-children-setting-ambitious-goals-at-a-young-age-bareilly-news-c-4-bly1015-1006554-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्चे बेमिसाल... छोटी उम्र में साधा बड़ा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्चे बेमिसाल... छोटी उम्र में साधा बड़ा लक्ष्य
Sat, 14 Nov 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। हर बच्चा खास होता है और उसमें कोई न कोई हुनर होता है। ऐसे हुनरमंद बच्चे समाज को आगे ले जाते हैं। जिले में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने खेल, विज्ञान, चित्रकला, बहादुरी, समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई है। बाल दिवस पर हम जिले के कुछ ऐसे ही बच्चों की कहानियां आपसे साझा कर रहे हैं।
ताइक्वांडो क्वीन बनीं 11 साल की वत्सला
एयरफोर्स स्टेशन के पास रहने वाली 11 वर्षीय वत्सला सिंह ने वर्ष 2022 में ताइक्वांडो की शुरुआत महज आत्मरक्षा के लिए की थी। समय के साथ यह उनके जीवन का जुनून बन गया। अब तक वह 23 पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इनमें 18 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। लखनऊ में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से लेकर पंचकूला की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक, उन्होंने अपनी बेहतरीन किक और तकनीक का लोहा मनवाया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य बालिकाओं और युवतियों के लिए मिसाल बन गई है।
एशियाई चैंपियनशिप में चमके शहर के पारस
अलखनाथ मंदिर के पास रहने वाले 17 वर्षीय पारस मिश्रा ने थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय कॉर्फ बॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का मान बढ़ाया है। उनकी टीम ने प्रतियोगिता में छठा स्थान प्राप्त किया। पारस पहले वॉलीबॉल खिलाड़ी थे, लेकिन कोच की सलाह पर उन्होंने कॉर्फ बॉल को अपनाया। पिछले साल अंडर-19 नेशनल प्रतियोगिता में असफलता मिलने के बाद उन्होंने छह माह तक कड़ी मेहनत की। इस साल जून में उनका चयन ट्रायल के लिए हुआ था। 15 से 23 जुलाई तक पंजाब में आयोजित विशेष कैंप में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से सराहा, युवाओं के लिए मिसाल बने प्रियांशु
छावनी परिषद स्थित आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र क्यारा निवासी प्रियांशु सिंह ने गुजरात के वडनगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रेरणा कार्यक्रम में प्रतिभाग के दौरान विकसित भारत 2047 विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उनकी रचनात्मकता और देश के प्रति सोच से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने उन्हें विशेष शुभकामना पत्र भेजा है, जिसमें देश की युवा शक्ति और कौशल विकास के महत्व को रेखांकित किया गया है। नृत्य, संगीत और लेखन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 25 से अधिक पुरस्कार जीत चुके प्रियांशु नवोदित प्रतिभाओं के लिए मिसाल बन गए हैं।
पोट्रेट के मास्टर हैं निपुण सिंह
हार्टमन स्कूल के विद्यार्थी निपुण सिंह ने दो वर्ष पहले वीरगाथा विषय पर चित्र बनाकर देश के सर्वश्रेष्ठ 100 बच्चों में जगह बनाई। वह रक्षा मंत्री राजनथ सिंह व तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी सम्मानित हो चुके हैं। चित्रकला संघ से जुड़े अजय रघुवंशी बताते हैं कि निपुण की चित्रकारी किसी वयस्क से कम नहीं। पोट्रेट बनाने में उन्हें महारथ हासिल हो चुकी है। देसी-विदेशी फिल्मी सितारों की तस्वीर एक घंटे में बना देते हैं।
बहादुरी व ईमानदारी की मिसाल दिव्यांश
राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र दिव्यांश बहादुरी व ईमानदारी की मिसाल हैं। बीते दिनों ई-रिक्शा पर सवार एक बुजुर्ग के पास बैठा युवक उनकी जेब से पैसे निकाल रहा था। दिव्यांश पीछे ऑटो में बैठे ये देख रहे थे। दिव्यांश ने बताया कि शुरुआत में लगा कि दोनों साथ में हैं, लेकिन जब बुजुर्ग ने चोर-चोर का शोर मचाया तो वह चोर के पीछे दौड़ पड़े। दिव्यांश ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दिव्यांश की इस बहादुरी के लिए एनसीसी अधिकारी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
खुशी ने सड़क दुर्घटना से बचने का सुझाया उपाय
राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया क्यारा की छात्रा खुशी का वैज्ञानिक मॉडल इंस्पायर अवार्ड में चयनित हुआ है। खुशी ने मोटर से चलने वाले बाइक स्टैंड का विचार प्रस्तुत किया है। खुशी ने बताया कि अक्सर बाइक चालक सफर शुरू करने के बाद भी साइड स्टैंड ऊपर करना भूल जाते हैं। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है और हादसे हो जाते हैं। इस सेंसर से चलने वाले मोटराइज्ड स्टैंड से दुर्घटनाएं थमेंगी। यह मॉडल दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी कारगर साबित होगा।
सेवा के लिए तत्पर रहती है दीपक की टोली
जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी दीपक पटेल स्काउट में अपनी टोली के लीडर हैं। दीपक व उनकी टोली गर्मियों में स्टेशन पर जल व्यवस्था व सर्दियों में सातों नाथ मंदिरों पर चाय की व्यवस्था करती है। दीपक ने बताया कि चौबारी के मेले में भी उनकी टोली हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़ी रहती है। दीपक ने बताया कि कोरोना काल के बाद लोगों की निरंतर मदद करने के लिए उन्हें राज्य स्तर पर दो बार सम्मानित किया जा चुका है।
धावक बनने की राह पर देवेश
राजकीय मूकबधिर विद्यालय के छात्र देवेश छात्रावास में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं। यूं तो देवेश का स्वभाव बेहद शांत है, लेकिन वह रेसिंग ट्रैक पर सबसे अलग नजर आते हैं। देवेश ने इसी वर्ष बनारस में हुई राज्य स्तर एथलेटिक्स पर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले जिला स्तर पर भी दूसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। विद्यालय में ही दौड़ की तैयारी करते हैं। देवेश के पिता किसान हैं। वह हमेशा देवेश को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।