फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   example of model toilets by own earning money in Bareilly

स्वच्छ भारत मिशन: 50 ग्राम पंचायतों की अनोखी पहल, खुद की कमाई से कायम की मिसाल

Fri, 23 Nov 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 23 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
example of model toilets by own earning money in Bareilly
स्वच्छ भारत मिशन - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छ भारत मिशन में सरकारी सिस्टम भले ही जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरा हो। मगर, बरेली की 50 से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने सरकारी सिस्टम को दरकिनार करते हुए अपनी आमदनी से गांव के प्राइमरी स्कूलों में सात से आठ लाख की लागत से मॉडल शौचालय बनाकर औरों के लिए मिसाल पेश की है। पंचायतों की इस पहल से आसपास के प्रधान भी प्रेरणा लेकर मॉडल शौचालय बनाने के प्रयासों में लगे हैं। 

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर, मोहनपुर ठिरिया, भोजीपुरा का अटापट्टी सुनाली, भमौरा, फरीदपुर की पंचायत नगरिया कला समेत जनपद की 50 से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने अपने प्राइमरी स्कूलों में खुद की आमदनी से सात से आठ लाख का बजट इकट्ठा कराकर मॉडल शौचालय बनाए। स्कूलों में इन शौचालयों को बाल मित्र शौचालय के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन


इन शौचालयों का इस्तेमाल प्राइमरी या जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ही करते हैं। खास बात यह कि बाल मित्र शौचालयों की सफाई के लिए प्रधानाध्यापक और प्रधान से लेकर अभिभावकों की कमेटी सजग भी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के सफाई कर्मचारी गांव की सफाई शुरू करने से पहले स्कूलों में जाकर इन शौचालयों की सफाई करते हैं। ऐसे शौचालयों से बच्चे और ग्रामीण दोनों ‘फील गुड’ महसूस कर रहे हैं। 

हमारी पंचायत ने अपनी आमदनी से आठ से नौ लाख रुपये लगाकर उसे मॉडल के रूप में बनाया है। हर उम्र के बच्चों के लिए अलग से यूरिनल है। लड़के-लड़कियों के लिए अलग शौचालय बने हैं। बाकी पंचायतें भी हमसे कंपटीशन करके बेहतर काम कर सकती हैं। - बबली देवी, प्रधान भुता 

50 से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने अपना फंड इकट्ठा करके प्राइमरी स्कूलों में इतने शानदार शौचालय बनाए हैं कि ऐसे शौचालय शहरों में नहीं हैं। हम चाहते हैं कि जनपद की सभी 1193 पंचायतें पहल करके कम से एक मॉडल शौचालय बनाकर बरेली को नंबर एक पर लेकर आएं। - विनय कुमार, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed