{"_id":"6578094f6873adf54108e7fa","slug":"examination-schedule-continues-teachers-will-meet-the-vice-chancellor-today-bareilly-news-c-4-noi1138-303337-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परीक्षा कार्यक्रम जारी, कुलपति से आज मिलेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परीक्षा कार्यक्रम जारी, कुलपति से आज मिलेंगे शिक्षक
Tue, 12 Dec 2023 12:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:48 PM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की मुख्य और बैक विषम सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया। परीक्षा 15 दिसंबर से 30 जनवरी तक होगी। इसको लेकर शिक्षकों का विरोध फिर से शुरु हो गया है। दरअसल परीक्षा कार्यक्रम की संभावित सूची आने के बाद से ही शिक्षक शीतकालीन और रविवार अवकाश में परीक्षा कराने का विरोध कर रहे थे। इसको लेकर विगत दिनों विवि प्रशासनिक भवन का घेराव भी किया था।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रूटा) के प्रदर्शन के बाद विवि की ओर से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के लिए सोमवार तक का समय दिया गया था। सोमवार शाम परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद भी उसमें बदलाव न होने पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने पर रूटा के महामंत्री प्रो. स्वदेश सिंह ने कहा कि कुलपति से वार्ता हो चुकी थी। उन्होंने शीतकालीन अवकाश हटाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद तीन दिन छोड़कर शीतकालीन अवकाश में परीक्षा लगा दी गई है। रूटा का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कुलपति से दोबारा मुलाकात करेगा। इसके बाद शाम को कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि प्राचार्य को पत्र दिया जा चुका है कि अवकाश में शिक्षक परीक्षा में सहयोग नहीं करेंगे। इसको लेकर बुधवार को आमसभा की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।