{"_id":"5eb99b248ebc3e907f18b450","slug":"exam-start-may-be-started-by-10-june-bareilly-news-bly4055360181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस जून से प्रस्तावित मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियों पर आज लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस जून से प्रस्तावित मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियों पर आज लगेगी मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शासन ने पिछले दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय को पत्र जारी कर 10 जून से संभावित परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण और तैयारियों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। इसे 12 मई तक शासन को भेजा जाना है। इसके लिए कुलपति ने मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इसमें परीक्षा की तिथियों का निर्धारण किया जाएगा।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस. गर्ग ने पिछले दिनों एक पत्र जारी कर लॉकडाउन हटने पर 10 जून से परीक्षाएं कराने के लिए विश्वविद्यालय से तैयारियों की रूपरेखा मांगी थी। इसे 12 मई तक भेजा जाना है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन विषयवार मुख्य परीक्षा में लगने वाले समय की जानकारी भेज चुका है, लेकिन तिथियों का निर्धारण होना अभी बाकी है। कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इसमें परीक्षा की तिथियों का निर्धारण किया जाएगा।
मूल्यांकन का कार्यक्रम भी होगा तय
मंगलवार को मुख्य परीक्षा की तिथियों के निर्धारण के साथ ही कॉपियों के मूल्यांकन का कार्यक्रम भी निर्धारित किया जाएगा। इसके तहत ग्रीन और रेड जोन के जिलों में मूल्यांकन की क्या व्यवस्था होगी? इस पर विचार किया जाएगा।