{"_id":"5f14a43c8ebc3e63d9126547","slug":"ex-finance-minister-rajesh-agarwal-sent-to-max-for-trouble-in-breathing-bareilly-news-bly413246756","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस लेने में तकलीफ होने पर पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को मैक्स भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस लेने में तकलीफ होने पर पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को मैक्स भेजा
विज्ञापन
राजेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से भोजीपुरा के कोविड अस्पताल में थे भर्ती
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमित होने के बाद चार दिन से भोजीपुरा के कोविड अस्पताल में भर्ती प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री व कैंट विधायक राजेश अग्रवाल को सांस लेने में तकलीफ होने पर शनिवार देर रात हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 75 वर्षीय राजेश अग्रवाल को अब दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
राजेश अग्रवाल और उनके परिवार के चार सदस्यों को 15 जुलाई को संक्रमित पाया गया था। इसके बाद पांचों लोगों को भोजीपुरा के कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि चार दिन इलाज के बाद भी पूर्व वित्त मंत्री के स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हुई। कोविड अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को अचानक उन्हें गले में खराश के साथ सांस लेने में कुछ तकलीफ हुई। कोविड अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया मगर परिवार के लोगों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर करने को कहा। इसके बाद रात में ही उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। उनके परिवार के दूसरे सभी संक्रमित सदस्य कोविड एल-2 अस्प्ताल में ही भर्ती हैं।