{"_id":"58e9372b4f1c1b41485b85ca","slug":"every-test-center-will-be-prepared-horoscope","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर परीक्षा केंद्र की तैयार होगी कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर परीक्षा केंद्र की तैयार होगी कुंडली
बरेली।
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Every test center will be prepared horoscope
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहलेखंड विश्वविद्यालय सभी परीक्षा केंद्रों की कुंडली तैयार करने जा रहा है, जिसमें परीक्षा के दौरान केंद्र पर हुई हर छोटी बड़ी कार्रवाई और घटना को दर्ज किया जाएगा। इसके सभी केंद्रों से कार्रवाई का पूरा रिकार्ड तलब किया है। इस कुंडली के आधार पर भविष्य में केंद्र से जुड़े निर्णय भी लिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय शुक्रवार को कुबैर सिंह कॉलेज का केंद्र निरस्त कर चुका है। अब विवि ऐसे केंद्रों पर ठोस कार्रवाई के मूड में है। परीक्षा केंद्रों से कितने छात्र परीक्षा में नकल करते पकड़े गए, कितने कक्ष निरीक्षक गड़बड़ी में पकड़े और कितनों पर एफआईआर कराई, कितने कक्ष निरीक्षक बदले, साथ ही अनुपस्थित छात्रों का ब्योरा भी मांगा है। विवि प्रशासन ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्रों का आगाह कर दिया था कि उनका इस बार पूरा प्रोफाइल तैयार किया जाएगा।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में बतानी होंगी परीक्षा की गड़बड़ियां
परीक्षा को लेकर इस बार प्रदेश सरकार भी काफी सख्त मूड में हैं। शासन स्तर से जल्द वीडियो कांफ्रेंसिंग होने जा रही है, जिसमें विवि से अब तक हुई परीक्षाओं को पूरा ब्योरा लिया जाएगा। शासन स्तर से परीक्षाओं का ब्योरा मांगे जाने पर विवि एक्शन के मूड में आ गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर जल्द वीडियो कांफ्रेंसिंग होने वाली है।
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्रों का पूरा प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। कहां कितनी गड़बड़ियां मिली और कितनी कार्रवाई हुईं सब इसमें दर्ज की जाएंगी। साथ ही दर्ज शासन स्तर से परीक्षा की वीडियो कांफ्रेंसिंग होने वाली है। उसमें भी परीक्षाओं का सारा डाटा प्रस्तुत किया जाएगा।
- महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक