{"_id":"6494aa85a15e7744030d26ec","slug":"every-problem-of-traders-will-be-solved-mayor-bareilly-news-c-4-bly1036-189566-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा : महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा : महापौर
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रेडीमेड एवं चप्पल फड़ एसोसिएशन ने रोटरी भवन में महापौर उमेश गौतम को सम्मानित किया। महापौर ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अरोरा राजू ने चांदी का मुकुट पहनाकर महापौर को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने कहा कि कुतुबखाना पुल निर्माण से व्यापार पर असर पड़ रहा है। व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के लिए काम करने की जरूरत हैै। इसके लिए बंद पड़े सब्डी मंडी के बूचड़खाने की खाली जमीन को रेडीमेड एवं फड़ पर जूता चप्पल का व्यापार कर रहे व्यापारियों को आवंटित की जाए। बाजारों में पानी एवं टाॅयलेट की भी व्यवस्था कराई जाए। राजेंद्र गुप्ता ने एसोसिएशन की मांगों का समर्थन करते कहा कि भरोसा है कि महापौर समाधान करवाएंगे।
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक करके समाधान अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा नगर निगम के इतिहास में पहली बार मनाए जा रहे स्थापना दिवस पर 23 से 25 जून तक के लिए नाथनगरी के प्रमुख बाजारों को सजाया गया है। सबके विकास के लिए नगर निगम काम कर रहा है। राजेश जसोरिया, अंजनी गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल अनिल भसीन, जीवेश सक्सेना मोहम्मद अहमद, रजत भसीन उपस्थित रहे।