{"_id":"627eb6cd7427f027dc541a7c","slug":"every-house-will-get-water-supply-in-2024-bareilly-news-bly4847630106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में हर घर में 2024तक पहुंचेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में हर घर में 2024तक पहुंचेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एलान किया कि 2024 तक हर घर में नल से पानी पहुंचने लगेगा। पानी के संकट से सबसे ज्यादा जूझ रहे बुंदेलखंड की समस्या भी दूर कर दी जाएगी।
शुक्रवार देर रात बरेली पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने सुबह रवाना होने से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हर घर में शुद्ध पानी मुहैया कराने का जो संकल्प लिया है, वह 2024 तक पूरा हो जाएगा। बुंदेलखंड की प्यास भी बुझ जाएगी। वहां की महिलाओं को कई किलोमीटर पैदल चलकर पानी लेने नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को भी वर्षा जल संचयन के लिए आगे आना चाहिए। इसके साथ पेड़ लगाकर और स्वच्छता अपनाकर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। पार्टी या शादी में बोतल से थोड़ा पानी पीने के बाद लोग बोतल को फेंकने के बजाय साथ रखें ताकि पानी बर्बाद न हो। जल संरक्षण के लिए जनांदोलन शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब गुंडे माफिया नहीं बल्कि कानून का राज है। अब दंगे नहीं होते बल्कि जो अपराध करता है, उसे सजा मिलती है, चाहे वह हमारी पार्टी का हो या किसी और पार्टी का। ज्ञानवापी मस्जिद के सवाल पर बोले कि राज्य में शांति है। हिंदू-मुसलमान मिलजुलकर रह रहे हैं।