{"_id":"932b155b1c65f2548267055cfe051345","slug":"every-day-millions-of-market-rigging-from-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन मंडी गेट पास से लाखों रुपये की हेराफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन मंडी गेट पास से लाखों रुपये की हेराफेरी
बरेली
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। थोक सब्जी और फल मंडी में हर दिन हो रही लाखों रुपये की राजस्व चोरी की जांच रिपोर्ट डीएम को मिल गयी है। इस आधार पर सख्त कार्रवाई के संकेत मिले हैं।
डेलापीर स्थित थोक सब्जी और फल मंडी में अर्से से मनमानी चल रही है। हर दिन अवैध पर्चियों से सैकड़ों वाहन परिसर में प्रवेश कराए जा रहे थे। इसका खुलासा ‘अमर उजाला’ ने कई बार किया। इसकी शिकायतें ऊपर तक पहुंची। परिसर में कैंटीन, सफाई व्यवस्था और अनुरक्षण आदि के ठेके में भी लाखों का घालमेल हो रहा है। डीएम ने 13 फरवरी सुबह छह बजे दल बल के साथ मंडी पर छापा डाला था। इससे अनाज, सब्जी और फल मंडी में कार्यरत आढ़तियों और कर्मियों में अफरातफरी मच गयी। छापा डालने पहुंचे अफसरों ने सब्जी गेट और आंतरिक व्यवस्था अपने हाथों में लेकर मंडी कर्मी हटा दिए थे। डीएम ने दो दिन क्रास चेकिंग करने को तहसील से राजस्व कर्मी तैनात कर मानीटरिंग एडीएम प्रशासन अरुण कुमार और तहसीलदार सदर खालिद अंजुम को सौंपी।
दो दिन तक चली क्रास चेकिंग में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। छापे की खबर हवा में फैल गयी और सचिव ने आढ़तियों से कारोबार कम करने का कहा। इसके बावजूद पहले दिन 13 फरवरी शनिवार सुबह नौ से रात 12 बजे तक 277 वाहन माल लेकर पहुंचे। दूसरे दिन रविवार में 457 रिकार्ड तादाद में प्रवेश पास जारी हुए। जबकि छापे से एक दिन पहले 12 फरवरी में सिर्फ 50 वाहन पास बने थे। गेट पास में भारी अंतर पाए जाने पर प्रशासन की नींद उड़ गयी है। जांच से पता चला है कि दस प्रतिशत ही राजस्व कागजों पर जमा किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि मंडी कर्मियों द्वारा गेट पास जानबूझकर जारी नहीं किए जाते हैं। वाहनों की अवैध इंट्री करायी जाती रही है। साथ ही आढ़ती भी राजस्व चोरी में लिप्त हैं।
विज्ञापन
पर्ची बनाम गेट पास
जांच से साफ हो गया है कि डेलापीर थोक मंडी गेट पर अवैध पर्ची सिस्टम चल रहा था। प्रति नग और वस्तु अनुसार अवैध वसूली होती है। कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव कार्यालय इस धंधे में पूरी लिप्त है। सिक्स और नायन आर काटने में हेराफेरी हो रही है।
क्रास चेकिंग के बाद भी मनमानी
क्रास चेकिंग पूरी होते ही सोमवार सुबह से मंडी गेट और परिसर में मनमानी शुरू हो गयी। अवैध आढ़ती और फड़ आदि का जमावड़ा हो गया।
‘मंडी समिति में फैले भ्रष्टाचार और राजस्व चोरी की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट पर प्रभावी कार्रवाई होगी।’
- गौरव दयाल, डीएम