फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Even after two and a half decades, there is no statue of Baba Saheb in the park

Bareilly News: ढाई दशक बाद भी पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं

Mon, 14 Apr 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Even after two and a half decades, there is no statue of Baba Saheb in the park
कस्बा भुता में अंबेडकर पार्क बना कूड़ा दान
भुता। कस्बे में स्थित थाने के सामने ढाई दशक पहले निर्मित आंबेडकर पार्क की अनदेखी जारी है। यहां अब तक बाब साहेब की प्रतिमा नहीं लगवाई जा सकी है। अव्यवस्था का आलम है कि यहां पार्क के गेट पर ही कूड़ेदान बना दिया गया है। इससे लोगों में आक्रोश है। भुता के बरेली-बीसलपुर मार्ग स्थित पुलिस थाने के सामने बाबा साहेब आंबेडकर पार्क खस्ता हालत में पड़ा है। बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं है। गेट पर ही डलाव घर बना दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। दो हफ्ते पहले यहां सफाई कराई गई थी। ग्रामीणों ने यहां प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। बसपा सरकार में स्थापित हुई थी प्रतिमा कस्बा निवासी छत्रपाल सिंह का कहना है कि बसपा सरकार में आंबेडकर पार्क की स्थापना हुई थी। इसमें बाबा साहेब की प्रतिमा भी लगाई गई थी, लेकिन कुछ वर्षों से प्रतिमा गायब हो गई। पवन सागर जिला प्रभारी आजाद समाज पार्टी काशीराम बरेली ने भी रोष जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed