फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Even after the order, the team could not remove the possession from the land

Bareilly News: आदेश के बाद भी जमीन से कब्जा नहीं हटवा सकी टीम

Sat, 08 Mar 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Even after the order, the team could not remove the possession from the land
फतेहगंज पश्चिमी। आदेश होने के बावजूद पीड़ित की जमीन से राजस्व विभाग की टीम कब्जा नहीं हटवा सकी। पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने राजस्व टीम को जांच कर निस्तारण का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गांव ठिरिया खेतल निवासी ओमपाल आदि ने एसडीएम को बताया कि जमीन की चकबंदी को लेकर विवाद चल रहा था। चकबंदी अधिकारी की ओर से उनके पक्ष में किए गए आदेश के खिलाफ गांव के ही दूसरे पक्ष ने अपील की थी। इसको बंदोबस्त अधिकारी ने एक मार्च 2025 को निरस्त कर दिया है। इसके बावजूद दूसरा पक्ष जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहा है। शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दोनों पक्षों को समाधान दिवस में भी बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed