{"_id":"67cf5642e68b28459c0785bb","slug":"even-after-taking-rams-name-seats-remained-half-will-be-wiped-out-in-2027-rajpal-bareilly-news-c-4-lko1064-596483-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम का नाम लेकर भी आधी रह गईं सीटें, 2027 में होगा सफाया : राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम का नाम लेकर भी आधी रह गईं सीटें, 2027 में होगा सफाया : राजपाल
विज्ञापन
बरेली। पीडीए की रणनीति ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में आधा किया है। 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा को हटाने का काम करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए है।
हम पूर्ण बहुमत के साथ आएंगे। राम का नाम लेने के बाद भी उनकी 2024 चुनाव में उनकी सीटें कम हुई है। यह बात बरेली पहुंचे सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने सर्किट हाउस में कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। दिनदहाड़े लोगाें की हत्या कर दी जा रही है। बरेली में ही कुछ माह पहले लेखपाल की हत्या की गई। तीन दिन पहले सीतापुर में पत्रकार की हत्या कर दी गई, लेकिन सरकार सिर्फ हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। इस सरकार से किसान से लेकर सभी वर्गाें के लोग परेशान हैं। कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है। कहते है कि राम को वह लेकर आए हैं। क्या भगवान को कोई पार्टी ला सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
--
संभल के सीओ का नहीं, वह भाजपा व आरएसएस का बयान
संभल के सीओ अनुज चौधरी की ओर से जुमे पर दिए गए बयान पर राजपाल कश्यप ने कहा कि वह बयान सीओ का नहीं है, वह बयान भाजपा व आरएसएस का है। भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है, यह उसी का उदाहरण है।
युवाओं के प्रश्न पर कहा कि प्रयागराज कलेक्ट्रर, एसपी, एसडीएम बनाने की फैक्टरी है। यहां हजारों युवा मन में अधिकारी बनने का सपने लिए आते है, लेकिन महाकुंभ के दौरान योगी सरकार ने युवाओं को बाइक पर सवारी ढोने वाला बना दिया।