फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Even after one and a half year of the order, officers were not able to free the Panchayat Bhawan from occupation

Bareilly News: आदेश के डेढ़ साल बाद भी पंचायत भवन को कब्जा मुक्त नहीं करा पाए अफसर

Sun, 18 May 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Even after one and a half year of the order, officers were not able to free the Panchayat Bhawan from occupation
बरेली। जिले की तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले अतिक्रमण के आए। दो साल से तो कोई इससे भी अधिक समय से एक ही समस्या के हल के लिए चक्कर काटते हुए मिला। हैरत इस बात की है कि एक तरफ जिला प्रशासन अवैध कब्जे हटवा रहा है। दूसरी तरफ सरकारी व निजी जमीन पर कब्जे के मामले कम नहीं हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

मीरगंज। तहसील सभागार में डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य जन सुनवाई कर रहे थे। यहीं पर नथपुरा गांव की पूर्व प्रधान चंद्रप्रभा, पंचायत सहायक प्रिंसी, बीडीसी श्याम वीर, सोहन लाल व निर्मला अधिकारियों के सामने पेश हुईं।
विज्ञापन

इन लोगों ने डीएम-एसएसपी को बताया कि गांव के पंचायत भवन पर कब्जा है। इसे कब्जामुक्त कराने को वह लोग दो साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैंं।
इस मामले में एसडीएम कोर्ट ने 17 नवंबर 2023 को कब्जेदार को पंचायत भवन से बेदखल करने का आदेश जारी किया था। कब्जेदार हाईकोर्ट चला गया था, जहां उसकी अपील खारिज हो गई थी, लेकिन पंचायत भवन पर अब तक कब्जेदार काबिज है। समस्या सुनकर डीएम ने लेखपाल पुष्पेंद्र को तलब किया और एसडीएम को कब्जा हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गांव मल्साखेड़ा के पूर्व प्रधान मोतीराम वर्मा ने नाला पर कब्जा के संबंध में समस्या बताई। इन्होंने डीएम-एसएसपी को बताया कि कई गांवों के बारिश का पानी नाला से पास होकर भाखड़ा नदी में गिरता है, लेकिन नाले पर लोगों ने कब्जा कर उसका प्रयोग करने लगे हैं।

कब्जेदारों ने आसपास आवासीय कॉलानी के लिए प्लॉटिंग कर दी है। नाले से पानी की निकासी बंद हो गई है। डीएम ने दोनों मामले में कार्रवाई के लिए आदेश दिए हैं। इस तरह से 84 शिकायतें आईं, जिसमें से पांच का निस्तारण करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed