{"_id":"69e27a0f959e0178db0dafba","slug":"even-after-16-days-of-the-start-of-the-session-all-the-books-could-not-reach-bareilly-news-c-4-1-agr1043-866335-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सत्र शुरु होने के 16 दिन बाद भी नहीं पहुंच सकी सभी किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सत्र शुरु होने के 16 दिन बाद भी नहीं पहुंच सकी सभी किताबें
Fri, 17 Apr 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
बरेली। शैक्षिक सत्र 2026-27 शुरू हुए 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की किताबों और कार्यपुस्तिकाओं की आपूर्ति अब भी अधूरी है। कुल 27,38,342 किताबों की मांग के मुकाबले अब तक केवल 20,16,591 पुस्तकें ही मिली हैं, जिससे लगभग 26 फीसदी किताबों की कमी बनी हुई है।
सबसे खराब स्थिति कक्षा पांच से आठ की कार्यपुस्तिकाओं की है, जहां 3.86 लाख से अधिक की आवश्यकता के सापेक्ष मात्र 8,935 प्रतियां ही प्राप्त हुई हैं, जो कुल मांग का केवल 2.31 फीसदी है। कक्षा एक से आठ की कार्यपुस्तिकाओं की आपूर्ति भी 43.79 फीसदी तक ही सीमित है। हालांकि, कक्षा एक से चार की पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति 94 फीसदी से अधिक हो चुकी है। प्राप्त किताबों में से भी केवल 83.66 फीसदी का ही वितरण स्कूलों तक हो पाया है। बेसिक शिक्षा विभाग अब प्रकाशकों की देरी पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि जिले में जितनी किताबें आई थीं, उन्हें विद्यालयों तक पहुंचा दिया गया है।