{"_id":"63584a4160df3230ee74a152","slug":"eve-teasing-with-women-bareilly-news-bly501868867","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को तलवार लेकर दौड़ाया, भागकर बचाई जान, पहले भी मांग चुका है मााफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को तलवार लेकर दौड़ाया, भागकर बचाई जान, पहले भी मांग चुका है मााफी
Wed, 26 Oct 2022 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क,बरेली
अमर उजाला नेटवर्क,बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:12 AM IST
सार
नौ अक्तूबर को जब वह दुकान पर सामान लेने गई तो उसने फब्तियां कसी। विरोध करने पर निशांत अपने घर से तलवार निकाल लाया। पीड़िता ने घर में घुसकर जान बचाई। मामले की शिकायत चौकी पर कर वापस घर लौटी तो आरोपी ने गालीगलौज की। इस मामले में बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बरेली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग ने महिला को तलवार लेकर दौड़ा लिया। महिला ने घर में घुसकर जान बचाई। आरोपी के खिलाफ बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि निशांत उस पर बुरी नजर रखता है। रास्ते में आते-जाते अश्लील हरकतें करता है। जून में वह किसी काम से जा रहीं थी तभी निशांत ने रास्ते में रोक लिया और अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर निशांत ने ईट से हमला कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी ने माफी मांग ली।
विज्ञापन
नौ अक्तूबर को जब वह दुकान पर सामान लेने गई तो उसने फब्तियां कसी। विरोध करने पर निशांत अपने घर से तलवार निकाल लाया। पीड़िता ने घर में घुसकर जान बचाई। मामले की शिकायत चौकी पर कर वापस घर लौटी तो आरोपी ने गालीगलौज की। इस मामले में बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
झाड़ू लगा रही महिला से पड़ोसी ने की छेड़खानी
इधर, कैंट क्षेत्र के एक गांव की महिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला रविंद्र अक्सर उन्हें अश्लील इशारे करता है। घर से बाहर जाने पर फब्तियां कसता है। दिवाली से दो दिन पहले शाम लगभग सात बजे वह अपने घर में झाड़ू लगा रहीं थीं तो रविंद्र वहां आकर खड़ा हो गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज करने लगा। शोरशराबा सुनकर महिला का बेटा बाहर आया तो रविंद्र ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।